facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब Facebook, Instagram और WhatsApp के वैरिफाइड अकाउंट के लिए भी हर महीने भरनी होगी फीस

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 11:06 AM IST
Meta

ट्विटर के बाद अब मेटा ने भी अपने वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए फीस चार्ज करना करना शुरू कर दिया है।  फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप की पैरेंट कंपनी META ने एलान किया है कि यूजर्स को वेरिफाइड अकाउंट के लिए हर महीने चार्ज भरना होगा। कंपनी के इस कदम के बारे में खुद CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। 

कितनी होगी मासिक फीस

मार्क जुकरबर्ग ने लिखा कि इसी हफ्ते हम मेटा वेरिफाइड शुरू कर रहे हैं। यह एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो एक सरकारी पहचान पत्र के साथ आपको अपना अकाउंट वेरिफाइड करने देगी। यह नया फीचर हमारी सर्विसेज में ऑथेंटिसिटी और सिक्योरिटी बढ़ाने के बारे में है। एक यूजर्स को META वेरिफाइड ब्लू बैज के लिए वेब हर महीने 11.99 डॉलर (992.36 रुपये) और iOS पर इस सर्विस के लिए 14.99 डॉलर (1240.65 रुपए) चुकाने होंगे। 

META के CEO ने बताया कि फिलहाल नए फीचर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगी, जोकि इसी हफ्ते से शुरू होगी। अन्य देशों में भी इसे जल्द शुरू कर दी जाएगी।

भारत के यूजर्स को वैरिफाइड अकाउंट के लिए कब से चार्ज भरना होगा, इस पर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 11:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement