facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब उड़ने वाली गाड़ियां भी बनाएगी Maruti Suzuki, अपनी छत से कर सकेंगे ​टेकऑफ और लैंडिंग

Advertisement

Maruti न केवल बिक्री के लिए भारतीय बाजार तलाशने में रुचि रख रही है, बल्कि विनिर्माण लागत कम करने के लिए भारत में मेन्युफेक्चरिंग करने पर भी विचार कर रही है।

Last Updated- February 12, 2024 | 1:37 PM IST
Maruti Suzuki Flying cars

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) अब हवा में चलने वाली गाड़ियां भी बनाने पर विचार कर रही है। मारुति अपनी जापानी मूल की कंपनी सुजुकी की मदद से इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर (electric air copters) विकसित करने की योजना बना रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर ड्रोन से बड़े लेकिन पारंपरिक हेलीकॉप्टर से छोटे होंगे, जिनमें पायलट समेत कम से कम तीन यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।

कंपनी के इस कदम का उद्देश्य मोबिलिटी सोल्यूशंस में पहले से ही लीड लेना और भारत में अपनी सर्विसेस शुरू करने से पहले जापान और अमेरिका में अपने कंज्यूमर्स को टारगेट करना है। जमीन पर चलने वाले उबर और ओला कारों की तरह, ये हवाई टैक्सियाँ ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

यह पढ़ें: Red sea crisis से सप्लाई चेन प्रभावित, आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद- Audi India हेड

भारत में मेन्युफेक्चरिंग करने पर विचार

मारुति न केवल बिक्री के लिए भारतीय बाजार तलाशने में रुचि रख रही है, बल्कि विनिर्माण लागत कम करने के लिए भारत में मेन्युफेक्चरिंग करने पर भी विचार कर रही है।

सुजुकी मोटर (ऑटोमोबाइल उत्पाद योजना समूह), वैश्विक ऑटोमोबाइल नियोजन विभाग के सहायक प्रबंधक केंटो ओगुरा ने टीओआई को बताया कि कंपनी विमानन नियामक डीजीसीए के साथ बातचीत कर रही है और इस योजना को वास्तविकता बनाने के लिए स्टडी कर रही है।

यह पढ़ें: सड़क पर दौड़ते-दौड़ते ही चार्ज हो जाएंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां! भारत के इस राज्य में शुरू होने जा रही चार्जिंग व्यवस्था

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर को स्काईड्राइव (SkyDrive) नाम दिया जाएगा। मोटर और रोटर्स की 12 इकाइयों से लैस SkyDrive के जापान में 2025 ओसाका एक्सपो में प्रदर्शित होने की उम्मीद है। शुरू में टारगेट मार्केट जापान और अमेरिका होगी लेकिन मारुति की योजना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इस तकनीक को भारत में लाने की है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement