facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब Truecaller का AI आपकी ही आवाज़ में उठाएगा कॉल! सेटिंग में ये बदलाव करके आप भी कर पाएंगे इस्तेमाल

Advertisement

Truecaller में पहले से ही एक AI असिस्टेंट था जो कॉल उठा सकता था, रिकॉर्ड कर सकता था या स्क्रीन कर सकता था, लेकिन अब आपकी अपनी आवाज़ में जवाब देने का यह नया फीचर काफी खास है।

Last Updated- May 23, 2024 | 7:19 PM IST
Lot of headroom for growth in India; will be compliant with new data protection laws: Truecaller CEO

Truecaller ने एक नया AI फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम “पर्सनल वॉइस” रखा गया है। यह फीचर आपकी खुद की आवाज़ में बात कर सकता है। इसका मतलब है कि जब कोई आपको फोन करेगा तो Truecaller का असिस्टेंट आपकी ही आवाज़ में जवाब दे सकता है और पता लगा सकता है कि आखिर सामने वाले ने किस काम से फोन किया था।

यह फीचर माइक्रोसॉफ्ट की टेक्नोलॉजी पर बना है। Truecaller में पहले से ही एक AI असिस्टेंट था जो कॉल उठा सकता था, रिकॉर्ड कर सकता था या स्क्रीन कर सकता था, लेकिन अब आपकी अपनी आवाज़ में जवाब देने का यह नया फीचर काफी खास है।

Truecaller के एक अधिकारी राफेल मिमोन ने बताया कि “पर्सनल वॉइस” फीचर यूजर्स को उनकी अपनी आवाज़ में जवाब देने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि कॉल आने पर आपकी जगह आपका डिजिटल असिस्टेंट आपकी ही आवाज़ में जवाब दे सकता है। यह ना सिर्फ आपको कॉल करने वाले से जुड़ाव महसूस कराता है बल्कि ये भी दिखाता है कि AI किस तरह हमारे फोन कॉल करने के तरीके को बदल रहा है।

Truecaller पर “पर्सनल वॉइस” फीचर इस्तेमाल करने के लिए ये आसान steps हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में Truecaller ऐप डाउनलोड करें या उसे अपडेट कर लें।
  • ध्यान दें कि ये फीचर फिलहाल सिर्फ Truecaller Premium पर उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 132 रुपये प्रति माह और 925 रुपये सालाना है।
  • ऐप खोलें और सेटिंग्स में जाएं। वहां से Assistant settings ढूंढें और उसे खोलें.
  • अब स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों को फॉलो करें। इसमें आपकी अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कराना भी शामिल होगा ताकि असिस्टेंट आपकी तरह बोल सके।

अगर आप Truecaller के AI असिस्टेंट से अभी तक परिचित नहीं हैं, तो बता दें कि यह अनचाहे कॉल्स से बचने के लिए एक वर्चुअल शील्ड की तरह काम करता है। जब आप किसी कॉल को मिस कर देते हैं, तो यह आपके द्वारा चुनी हुई आवाज़ में कॉल करने वाले की पहचान और मकसद के बारे में विनम्रतापूर्वक पूछता है।

यह बातचीत टेक्स्ट में बदलकर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देती है। Truecaller की स्पैम-डिटेक्टिंग AI से लैस होकर, आप यह तय कर सकते हैं कि कॉल का जवाब देना है या नहीं या फिर नंबर को ब्लॉक करना सबसे अच्छा है। इससे न सिर्फ आपका समय बचता है बल्कि स्पैम और रोबोकॉल से भी एक अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement