facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp ग्रुप में अब बना सकेंगे इवेंट, फेल नहीं होगा कोई प्लान! जानिए नया फीचर कैसे करेगा काम

Advertisement

WhatsApp Event Feature: व्हाट्सएप का नया इवेंट फीचर यूजर्स को नाम, डिस्क्रिप्शन, डेट, टाइम और लोकेशन जैसे डीटेल्स भरकर ग्रुप चैट के भीतर ईवेंट बनाने की अनुमति देगा।

Last Updated- July 01, 2024 | 8:16 PM IST
WhatsApp

WhatsApp Event Feature: मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले पर्सनल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) समय-समय पर धमाकेदार फीचर लाकर अपने यूजर्स को चौंकाता रहता है। शायद इसी वजह से यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप ‘इवेंट’ नाम के एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी भी तरह की प्लानिंग को बहुत ही आसान बना सकता हैं।

कैलेंडर की तरह होगा WhatsApp का नया इवेंट फीचर

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉइड 2.24.9.20 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा के साथ शुरू हो गई है और जल्द ही व्यापक रिलीज के हिस्से के रूप में अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि, कंपनी ने इवेंट फीचर को मई 2024 में WhatsApp Communities के लिए रिलीज किया था। मगर व्हाट्सएप अब लेटेस्ट अपडेट के साथ इस फीचर को रेगुलर ग्रुप चैट में भी पेश करने जा रहा है।

कैसे काम करेगा WhatsApp का नया इवेंट फीचर?

व्हाट्सएप का नया इवेंट फीचर यूजर्स को नाम, डिस्क्रिप्शन, डेट, टाइम और लोकेशन जैसे डीटेल्स भरकर ग्रुप चैट के भीतर ईवेंट बनाने की अनुमति देगा। ईवेंट के निर्माण के बाद, ग्रुप के सदस्य निमंत्रण को स्वीकार या अस्वीकार करने में सक्षम होंगे और इवेंट क्रिएटर जरूरत के हिसाब से बाद में इवेंट डिटेल्स को अपडेट भी कर सकता हैं।

कुल जमा बात यह है कि इवेंट फीचर एक कैलेंडर से ज्यादा कुछ नहीं है। WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लिंक के ऑइकन (जहां पर फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट और पोल का ऑप्शन नजर आता है) उसी जगह पर इवेंट का नया ऑप्शन भी मिलेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप पर बाकी सभी चीजों की तरह, ग्रुप चैट में ईवेंट भी एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होंगे और केवल बातचीत में भाग लेने वालों लोगों के पास ही इवेंट से संबंधित जानकारी तक पहुंच होगी।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement