facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp पर अब आसानी से भेज सकेंगे HD फोटो, कंपनी जल्द लाएगी नया फीचर

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 5:48 PM IST
New update may come soon in WhatsApp Channels! Know what will be the benefit

सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सप्प (WhatsApp) कुछ समय से अपनी ऐप में लगातार कुछ न कुछ बदलाव कर रहा है और अब ऐसा फीचर लेकर आया है जिसका लगभग यूजर्स को फायदा मिलेगा।

दरअसल यूजर्स अब व्हाट्सप्प पर भी भारी क्वालिटी वाली पिचर्स शेयर कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें अब ब्लूटूथ (Bluetooth) या किसी अन्य ऐप का सहर नहीं लेना पड़ेगा।

आम तौर पर हम भी व्हाट्सप्प के जरिये किसी दोस्त या परिचिति को फोटो शेयर करते हैं तो पिक्सल्स में बदलाव की वजह से उसकी क्वालिटी अपने आप घट जाती है। व्हाट्सप्प का नया HD फीचर अब इस परेशानी को दूर कर देगा और यूजर आराम से अच्छी क्वालिटी वाली फोटो भेज सकेंगे।

हालांकि, व्हाट्सप्प का यह नया फीचर अब यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। बीटा टेस्टर्स जल्द ही इमेज क्वालिटी को मैनेज करने के लिए इस सुविधा का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं।

WhatsApp HD Photo Feature: कैसे भेज सकेंगे हाई क्वालिटी वाली फोटो ?

व्हाट्सएप के एचडी फोटो फीचर का उपयोग करते समय, यूजर्स को चुनने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे। पहला स्टैण्डर्ड क्वालिटी और दूसरा HD क्वालिटी। तस्वीरें भेजने से पहले यूजर्स को एचडी क्वालिटी का विकल्प चुनना होगा यदि वे अच्छी क्वालिटी में फोटो को भेजना चाहते है तो।

एक बार जब प्राप्तकर्ता को एचडी गुणवत्ता सुविधा के माध्यम से छवि साझा की जाती है, तो तस्वीर को एचडी के रूप में लेबल किया जाएगा। यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि एचडी फोटो सुविधा केवल फोटो की क्वालिटी में सुधार करती है लेकिन मूल क्वालिटी को बरकरार नहीं रखता है।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement