facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब अपनी प्रोफाइल फोटो AI की मदद से बना सकेंगे आप, WhatsApp में आने वाला है खास फीचर!

Advertisement

एंड्रॉयड के लिए चुने हुए यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में यूजर्स को टेक्स्ट बताकर प्रोफाइल पिक्चर बनाने का ऑप्शन दिया गया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 10:50 AM IST
whatsapp and ai

वॉट्सऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इमेज बनाने का टूल लाने वाला है। WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप पहले ही AI से बने स्टिकर्स टेस्ट कर चुका है और अब वो एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स खुद की प्रोफाइल फोटो AI की मदद से बना सकेंगे।

अभी चुने हुए यूजर्स के पास है इस फीचर का एक्सेस

रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड के लिए चुने हुए यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में यूजर्स को टेक्स्ट बताकर प्रोफाइल पिक्चर बनाने का ऑप्शन दिया गया है। प्रोफाइल पिक्चर एडिट या बदलने के ऑप्शन में ही अब एक नया ऑप्शन “Describe an Image” (टेक्स्ट से इमेज बनाएं) भी दिया गया है। यूजर जो टेक्स्ट लिखेंगे, उसी के आधार पर AI मॉडल एक खास प्रोफाइल फोटो बनाकर देगा।

ये नया फीचर वॉट्सऐप को और ज्यादा प्राइवेट बनाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है। गौर करें तो हाल ही में कंपनी ने एक और फीचर लाई थी, जिसकी वजह से किसी की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता। रिपोर्ट के मुताबिक AI से बनी प्रोफाइल पिक्चर लगाने से यूजर्स की असली तस्वीरों का गलत इस्तेमाल या बिना अनुमति शेयर किए जाने का खतरा कम हो जाएगा।

जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है ये फीचर 

ध्यान दें कि ये फीचर अभी बन रहा है और हो सकता है कि कुछ ही समय में कुछ जगहों पर शुरू हो जाए। बता दें कि वॉट्सऐप पर AI से बने स्टिकर्स अभी भारत में शुरू नहीं किए गए हैं। गौर करें कि ये वो फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप पर खुद के स्टिकर्स बना सकते हैं।

WABetaInfo नाम की वेबसाइट ने बताया है कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स एक बार में सारे अनपढ़े चैट्स को हटा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग में एक नया ऑप्शन ‘clear unread when app opens’ मिलेगा। इस ऑप्शन को चुनने पर यूजर जब भी ऐप खोलेंगे, उनके सारे अनपढ़े मेसेजेस अपने आप हट जाएंगे। ये फीचर ऐप के दूसरे बीटा वर्जन में देखा गया था लेकिन अभी एक्टिव नहीं है।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement