facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

हाइपरसर्विस के असर से ओला इलेक्ट्रिक की मांग और बाजार हिस्सेदारी में तेजी, दिसंबर में 9,020 स्कूटरों का हुआ रजिस्ट्रेशन

Advertisement

कंपनी ने कहा कि इन बदलावों के कारण ओला इलेक्ट्रिक को दिसंबर के दौरान लगभग एक दर्जन राज्यों में शीर्ष तीन ईवी कंपनियों में शामिल होने में मदद मिली

Last Updated- January 01, 2026 | 10:06 PM IST
Ola Electric sales

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि हाइपरसर्विस से जुड़े बदलाव के शुरुआती नतीजों से उसकी मांग और बाजार हिस्सेदारी बढ़ने लगी है। ‘वाहन’ डेटा के अनुसार इलेक्ट्रिक-स्कूटर निर्माता ने दिसंबर में 9,020 वाहनों का पंजीकरण किया जिससे उसकी मासिक बाजार हिस्सेदारी नवंबर के 7.2 प्रतिशत से बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गई। दिसंबर के दूसरी पखवाड़े में बाजार हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 12 प्रतिशत हो गई, जिससे मजबूत रफ्तार का संकेत मिलता है।

कंपनी ने कहा कि इन बदलावों के कारण ओला इलेक्ट्रिक को दिसंबर के दौरान लगभग एक दर्जन राज्यों में शीर्ष तीन ईवी कंपनियों में शामिल होने में मदद मिली। इन राज्यों में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भवीश अग्रवाल ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता तेजी और अनुशासन के साथ बुनियादी सेवा को ठीक करना है। हाइपरसर्विस एक केंद्रित कार्यक्रम है, न कि अल्पकालिक समाधान। हम पहले से ही ग्राहक अनुभव, बाजार हिस्सेदारी और बुकिंग की तेज रफ्तार के स्पष्ट परिणाम देख रहे हैं।’

ओला इलेक्ट्रिक का बजाज ऑटो, टीवीएस और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के साथ मुकाबला है। तेजी से विस्तार के बीच सेवा में बाधा का सामना करने के बाद कंपनी ने अपने सर्विस तंत्र को ढांचागत रूप से मजबूत करने के लिए हाइपरसर्विस शुरू की।

यह प्रोग्राम पुराने मामलों के समाधान, वर्कफोर्स क्षमता, पार्ट्स की उपलब्धता और कस्टमर सेल्फ-सर्विस को सीधे मदद पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है, जो बड़े पैमाने पर मांग को बढ़ावा देने वाले मुख्य कारक हैं। कंपनी ने कहा कि इस प्रोग्राम से सेवा संबंधित समाधान की स्पीड में काफी सुधार आया है। इसमें दिसंबर 2025 में 77 प्रतिशत सर्विस रिक्वेस्ट उसी दिन पूरी हो गईं।

कंपनी अपनी सर्विस वर्कफोर्स में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को बढ़ा रही है, जिसे एक स्टैंडर्ड ट्रेनिंग फ्रेमवर्क की मदद मिलेगी ताकि संख्या बढ़ने पर भी सर्विस की लगातार क्वालिटी बनी रहे और ज्यादा प्रोडक्टिविटी आए।

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement