facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन में अनवील किया गया OnePlus 12, ग्लोबल लॉन्च जल्द, जानें फीचर्स

Advertisement

वनप्लस 12 में 5400 mAh की डुअल-सेल बैटरी मिलती है जो कंपनी की अपनी SUPERVOOC तकनीक का उपयोग करके 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Last Updated- December 05, 2023 | 4:35 PM IST
One Plus

चीनी इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड वनप्लस ने 5 दिसंबर को चीन में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन- वनप्लस 12 को अनवील किया। यह स्मार्टफोन चीन में 11 दिसंबर से और दुनियाभर में 2024 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस 12 स्मार्टफोन एक सर्कुलर रियर कैमरे के साथ आ रहा है, इसका डिजाइन हॉलो कर्व है। यही डिजाइन उसके पहले के एडिशन में भी था। बैक पैनल डार्ट रिवर के ब्रेडेड चैनलों से प्रेरित है, जो अलग पैटर्न दिखाता है।

वनप्लस 12 स्पेसिफिकेशन:

वनप्लस 12 स्मार्टफोन में LTPO सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले पैनल है। स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है, जो बेहतर पावर एफिसियंसी के साथ अपने पहले आए फोन की तुलना में बेहतर CPU और GPU परफॉरमेंस प्रदान करता है। यह LPDDR5X RAM और UFS 4.0 ROM से लैस है जो एक साथ कई कार्यों को संभालने के लिए RAM-विटालाइज़ेशन और ROM-वाइटलाइज़ेशन को सपोर्ट करता है।

फोटो और वीडियो के लिए, वनप्लस 12 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसे हैसलब्लैड के साथ मिलकर बनाया गया है। लेटेस्ट फ्लैगशिप में 50-मेगापिक्सल Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर मिलता है। 64-मेगापिक्सल 3X पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा, 48-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ रियर कैमरा सेटअप को पूरा करता है। वनप्लस 12 कैमरा HDR रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

वनप्लस 12 में 5400 mAh की डुअल-सेल बैटरी मिलती है जो कंपनी की अपनी SUPERVOOC तकनीक का उपयोग करके 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

 

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement