facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में खुला OpenAI का पहला ऑफिस! हाई-पे सैलरी वाली भर्तियां शुरू, तुरंत देखें कैसे करें अप्लाई

Advertisement

OpenAI vacancies: भारत में OpenAI की पहली भर्ती प्रक्रिया शुरू, सेल्स विभाग में अकाउंट डायरेक्टर पदों पर होगी नियुक्ति

Last Updated- August 27, 2025 | 7:50 AM IST
OpenAI Atlas Browser

पिछले हफ्ते ओपनएआई (ChatGPT बनाने वाली कंपनी) ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोलने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा है कि वह यहां अपनी टीम का विस्तार करेगी। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन अगले महीने भारत आने वाले हैं। यह उनकी एक साल में दूसरी भारत यात्रा होगी।

किन पदों पर भर्ती हो रही है

ओपनएआई ने फिलहाल तीन पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये सभी “अकाउंट डायरेक्टर” (सेल्स विभाग) के पद हैं।

  • अकाउंट डायरेक्टर, डिजिटल नेटिव्स
  • अकाउंट डायरेक्टर, स्ट्रैटेजिक्स
  • अकाउंट डायरेक्टर, लार्ज एंटरप्राइज

कंपनी का कहना है कि ये भूमिकाएँ तकनीकी समझ, साझेदारी और रणनीति पर आधारित होंगी। इन पदों पर चुने गए लोग ग्राहकों के साथ काम करेंगे और बताएंगे कि एआई (Artificial Intelligence) उनके बिज़नेस को कैसे बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: IT में बदल रहा भर्ती का रुझान, गैर-तकनीकी विशेषज्ञों की मांग बढ़ी

आवेदन कैसे करें

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए ओपनएआई की वेबसाइट पर जाएं और करियर सेक्शन खोलें। देश के विकल्प में “India” चुनें। वहां तीनों पद दिखेंगे। जिस पद में दिलचस्पी हो उस पर क्लिक करें, विवरण पढ़ें और “Apply Now” बटन दबाकर नाम, ईमेल, फोन नंबर, वर्तमान लोकेशन और रिज्यूमे भरकर सबमिट करें।

भारत पर OpenAI का फोकस

  • भारत, अमेरिका के बाद ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
  • कंपनी ने भारत के लिए खास प्लान “ChatGPT Go” लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹399 है। इसमें लेटेस्ट GPT-5 मॉडल का एक्सेस मिलता है।
  • यह प्लान अमेरिका में मिलने वाले $20/महीना ChatGPT Plus और $200/महीना ChatGPT Pro से काफी सस्ता है।

सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में कहा, “भारत में एआई को लेकर जबरदस्त उत्साह और अवसर है। यहां शानदार टेक टैलेंट, डेवलपर इकोसिस्टम और सरकार का मजबूत सहयोग मौजूद है। भारत एक ग्लोबल एआई लीडर बन सकता है।”

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 7:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement