facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्री वाहन बिक्री स्थिर रहने के आसार; टाटा मोटर्स, मारुति सुजूकी, महिंद्रा ने क्या जताई उम्मीद

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 में यह वृद्धि घटकर 8.7 प्रतिशत हो गई जबकि अनुमान संकेत दे रहे हैं कि वित्त वर्ष 2025 में केवल 0.8 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Last Updated- August 11, 2024 | 11:22 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

इस वित्त वर्ष में अब तक सुस्त वृद्धि की राह पर रहने वाली यात्री वाहन बिक्री के वित्त वर्ष 2024-25 का समापन स्थिरता के साथ किए जाने की संभावना है। हालांकि ओईएम आगामी त्योहारी सीजन में बिक्री को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 25 में यात्री वाहन बिक्री में कुल वृद्धि 0.8 प्रतिशत या इसके आसपास सपाट रहेगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साल का समापन यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले साल की 42 लाख (अब तक की सर्वाधिक) के मुकाबले दो से तीन प्रतिशत की कुल बढ़त के साथ होगा।

चंद्रा का कहना है कि साल की दूसरी छमाही में त्योहारी सीजन की वजह से वृद्धि देखने को मिलेगी। अभी तक वाहन बिक्री को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यापक आर्थिक कारक में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, चाहे वह जीडीपी वृद्धि के अनुमान हों, ब्याज दरें हों या मुद्रास्फीति हो। उन्होंने कहा, ‘अच्छे मॉनसून की धारणा से ग्रामीण मांग वापस आ गई है। डीलरों के पास पूछताछ भी स्थिर है।’

चंद्रा का कहना है कि वास्तविक रूप से पिछले साल की 42 लाख बिक्री के मुकाबले साल 2024-25 में सालाना आधार पर 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि संभव है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस वित्त वर्ष में वाहन बिक्री वृद्धि का भार दूसरी छमाही पर रहेगा क्योंकि पहली छमाही मोचे तौर पर सपाट रही है। भले ही वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो, लेकिन कुल वार्षिक बिक्री वृद्धि करीब पांच प्रतिशत या उसके आसपास रहेगी।’

जैटो डायनमिक्स के अध्यक्ष और निदेशक रवि भाटिया ने कहा, ‘जैटो डायनमिक्स के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि महामारी के सुधार हुआ लेकिन अब वाहन बाजार में मंदी का रुख है। वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 26.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के बाद हमने बड़ी गिरावट देखी है। वित्त वर्ष 2024 में यह वृद्धि घटकर 8.7 प्रतिशत हो गई जबकि अनुमान संकेत दे रहे हैं कि वित्त वर्ष 2025 में केवल 0.8 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’

बाजार अग्रणी मारुति का मानना है कि त्योहारी सीजन में काफी संभावनाएं हैं। कंपनी के वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी पार्थ बनर्जी ने कहा कि हमने पहली तिमाही में सबसे अधिक कुल बिक्री दर्ज की है जो कंपनी के इतिहास में पहली बार है। आगामी त्योहारों से नए अवसरों की संभावनाएं हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मानना है कि एसयूवी सेगमेंट में मध्य से ऊंचे अंक में वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement