facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में पैसेंजर व्हीकल सेल 17 फीसदी बढ़कर 2.98 लाख यूनिट पर

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 2:49 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री इस साल जनवरी में 17 प्रतिशत बढ़कर 2,98,093 इकाई पर पहुंच गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सियाम ने कहा कि माह के दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) सहित यूटिलिटी वाहनों की बढ़ती मांग से कुल यात्री वाहन बिक्री बढ़ी है। जनवरी, 2022 में वाहन कंपनियों ने डीलरों को 2,54,287 वाहनों की आपूर्ति की थी।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने कहा कि माह के दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री बढ़कर 1,49,328 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 1,16,962 इकाई का रहा था। इसी तरह यात्री कारों की बिक्री 1,16,962 इकाई से बढ़कर 1,36,931 इकाई हो गई।

वैन की बिक्री 10,632 इकाई से बढ़कर 11,834 इकाई पर पहुंच गई। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बेहतर उपभोक्ता धारणा से यात्री वाहनों की मांग बढ़ रही है।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। अप्रैल से जनवरी यानी 10 माह की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 30 लाख इकाई को पार कर गया है।’’

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की अवधि में यात्री वाहनों की कुल बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 31,69,788 इकाई पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 24,03,125 इकाई रही थी।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement