facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Piaggio प्रीमियम टू व्हीलर सेगमेंट में करेगी विस्तार, Aprilia RS 457 के जरिए मोटरसाइकिल सेगमेंट में किया प्रवेश

Advertisement

Piaggio उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स के जरिए भारत में मौजूद है।

Last Updated- September 21, 2023 | 3:01 PM IST
piaggio aprillia

इटली के पियाजियो समूह (Piaggio Group) का लक्ष्य भारत में प्रीमियम टू व्हीलर सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है, क्योंकि कंपनी ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक सुविधा संपन्न विकल्प तलाश रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स के जरिए भारत में मौजूद है। उसने अप्रिलिया आरएस 457 का अनावरण करके बढ़ते मध्यम आकार के मोटरसाइकिल खंड में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें : TVS Motor ने किया भारत की पहली टू-व्हीलर्स इलेक्ट्रिक रेसिंग चैंपियनशिप का ऐलान, Apache RTE दौड़ाएंगे रेसर्स

कंपनी पहले से ही देश में अप्रिलिया और वेस्पा ब्रांड के तहत पांच प्रीमियम स्कूटर मॉडल बेचती है। Piaggio व्हीकल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्राफी ने कहा, ‘‘ हमने देखा है कि अधिक से अधिक ग्राहक आवाजाही के लिए अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए कुछ और संतोषजनक चाहते हैं। वे हर सुविध से संपन्न मॉडल की तलाश में हैं, यह चलन विभिन्न देशों में पहले से ही मौजूद है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं बढ़ी हैं क्योंकि वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए आम वाहन से कुछ अधिक की तलाश करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें :  वोल्वो आयशर का निर्यात पर जोर, भारत में पूरे किए 15 साल

ग्राफी ने कहा कि कंपनी भारत में अगले साल जनवरी के आसपास प्रमुख शहरों में चुनिंदा दुकानों से अप्रिलिया आरएस 457 की बिक्री शुरू करेगी।

स्कूटर की बिक्री के बारे में पूछे जाने पर ग्रैफी ने कहा, ‘‘ हम इस वित्त वर्ष में 60,000-70,000 स्कूटर बेचने का लक्ष्य रखने जा रहे हैं। यह प्रीमियम खंड में मौजूदगी बढ़ाने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।’’

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 3:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement