facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम की जांच शुरू की, भुगतान नियमों के उल्लंघन का आरोप

Advertisement

कोलकाता की होइचोई टेक्नोलॉजिज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह जांच की जा रही है।

Last Updated- March 26, 2024 | 10:33 PM IST
Google ने Play Store पर कुछ समय के लिए रख दिए ऐप, Google put apps on Play Store for some time

भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में गूगल प्ले के बिलिंग सिस्टम (जीपीबीएस) के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जांच शुरू की है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए यह जानकारी दी है। कोलकाता की होइचोई टेक्नोलॉजिज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह जांच की जा रही है।

यह शिकायत भारत में गूगल के कई एग्रीगेटर प्लेटफार्मों के संचालन से संबंधित है, जो विदेशों में पंजीकृत हैं। इनमें सिंगापुर और अमेरिका भी शामिल हैं। गूगल के प्रवक्ता ने कहा ‘गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली कोई भुगतान प्रणाली नहीं है और हम संबंधित अधिकारियों को उनके सवालों के संबंध में जवाब दे रहे हैं।’ पता चला है कि आरबीआई पहले ही गूगल के अधिकारियों से मुलाकात कर चुका है तथा उसने अतिरिक्त जानकारी मांगी है।

होइचोई टेक्नोलॉजिज ने मामला अदालत में होने का हवाला देते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि अदालत का आदेश सुनाए जाने के बाद वह अपने विचार साझा करेगी। कंपनी ने इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि होइचोई जीपीबीएस की वैधता पर सवाल उठा रह है।

गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली ऐसी सेवा है जो ऐप डेवलपरों को एंड्रॉइड ऐप में डिजिटल उत्पाद और सामग्री बेचने की अनुमति प्रदान करती है। डेवलपर एकमुश्त उत्पाद या सदस्यता बेचने के लिए गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement