facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेलीकॉम सर्विस की गुणवत्ता के मानक सख्त करने का TRAI से अनुरोध

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 1:06 PM IST
Telecom

दूरसंचार विभाग ने कॉल ड्रॉप पर रोक लगाने और कॉल की गुणवत्ता सुधारने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई से सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी मानक सख्त करने को कहा है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) को फोन कॉल की गुणवत्ता को लेकर आ रही शिकायतें दूर करने के लिए इससे जुड़े मानकों को सख्त करने को कहा गया है।

अधिकारी ने कहा, “उपभोक्ताओं की संतुष्टि एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए सेवाओं की गुणवत्ता बेहद अहम है। दूरसंचार विभाग ने ट्राई से अनुरोध किया है कि सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मानकों को सख्त किया जाए।”

दूरसंचार विभाग ने यह कदम लोगों से कॉल ड्रॉप और कॉल की गुणवत्ता को लेकर मांगी गई राय के आधार पर उठाया है। इसके साथ ही आधिकारिक सूत्र ने कहा कि विभाग ने दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता संबंधी वैश्विक परंपराओं का अध्ययन कर ट्राई के साथ भी उसे साझा किया है।

ट्राई ने सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, मानकों की समीक्षा और 5जी सेवाओं के मानदंड तय करने के लिए 17 फरवरी को एक बैठक बुलाई है। इसमें दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement