facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री में अप्रैल में 27 प्रतिशत की वृद्धि: फाडा

Advertisement

अप्रैल में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 90,707 यूनिट पर पहुंच गई।

Last Updated- May 08, 2024 | 11:05 AM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 22,06,070 यूनिट हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी। अप्रैल 2023 में कुल वाहन पंजीकरण 17,40,649 यूनिट रहा था।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 3,35,123 यूनिट हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने यह 2,89,056 यूनिट थी। इसी तरह अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 33 प्रतिशत बढ़कर 16,43,510 यूनिट हो गया, जबकि अप्रैल 2023 में यह 12,33,763 यूनिट था।

अप्रैल में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 90,707 यूनिट पर पहुंच गई। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 80,105 यूनिट हो गई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 56,625 यूनिट रही।

Also read: एक साथ ‘सिक लीव’ पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि कि यात्री वाहन श्रेणी में सालाना आधार पर दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे मॉडलों की बेहतर उपलब्धता तथा अनुकूल बाजार भावनाओं (विशेष रूप से नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहारों के आसपास) से समर्थन मिला। फाडा के अनुसार, उसने देश भर के 1,503 आरटीओ में से 1,360 से वाहन खुदरा आंकड़े एकत्र किए हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement