facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RevFin का अगले पांच साल में 20 लाख EV के वित्तपोषण का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- March 26, 2023 | 11:21 AM IST
Zetwerk

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए वित्त उपलब्ध कराने वाले डिजिटल मंच रेवफिन सर्विसेज का अगले पांच साल में 20 लाख वाहनों के वित्तपोषण का लक्ष्य है। कंपनी का इरादा हर साल तीन से चार गुना की वृद्धि हासिल करने का है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक समीर अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग तेजी से वृद्धि के लिए तैयार है। कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने के प्रति आश्वस्त है और इस उद्देश्य के लिए ऋण और इक्विटी के माध्यम से धन जुटाना जारी रखेगी।

अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘दीर्घावधि के नजरिये से हमने ईवी पर बहुत मजबूत स्थिति बनाई है और हम अगले पांच साल में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या लक्ष्य बहुत अधिक नहीं है, उन्होंने कहा कि मासिक ऋण वितरण माह-दर-माह लगभग 15 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

पिछले एक साल में यह चार गुना हो गया है। यदि हम इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।

कंपनी का इरादा 2023-24 में 50,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराने का है। पिछले 51 माह में कंपनी ने 17,118 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वित्त उपलब्ध कराया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2023 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement