facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भविष्य की मांग प्रभावित होगी: JLR

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 12:25 PM IST
Jaguar Land Rover, JLR Electric Vehicle

वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि से उपभोक्ताओं के लिए वित्त (फाइनेंस) की लागत बढ़ेगी, जिससे भविष्य की मांग प्रभावित हो सकती है। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले ब्रिटेन के इस ब्रांड का लक्ष्य अगले दो साल में एक पूर्ण बैटरी इलेक्ट्रिक खिलाड़ी बनने का है। जेएलआर ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष की वजह से मुद्रास्फीति के उच्चस्तर पर पहुंचने, ऊर्जा के दाम बढ़ने और कोविड-बाद आपूर्ति में अड़चनें क्षेत्र के लिए अन्य नकारात्मक कारक हैं।

वाहन कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही के लिए अंतरिम रिपोर्ट में कहा, ‘‘2022 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी (ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप सहित) उपभोक्ताओं के लिए वित्तपोषण लागत को प्रभावित करेगी। इससे भविष्य की मांग प्रभावित हो सकती है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने मुनाफे को बढ़ाने वाले कदमों के जरिये मुद्रास्फीतिक दबाव और ऊर्जा की ऊंची कीमतों जैसे मुद्दों से निपटने का प्रयास करेगी। जेएलआर ने कहा कि हालांकि, अड़चनें अब भी कायम हैं, लेकिन चिप की आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

एक विश्लेषक कॉल में, जेएलआर के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एड्रियन मर्डेल ने कहा कि कंपनी की योजना 2025 की शुरुआत से पूरी तरह नए विद्युतीकृत जगुआर उत्पाद लाने की है। इसके बाद रेंज रोवर और डिफेंदर उत्पादों का नंबर आएगा।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement