facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगे स्मार्टफोन के बीच रीफर्बिश्ड फोन की मांग क्यों तेजी से बढ़ रही है

Advertisement

मेमरी महंगी होने और उपभोक्ताओं के सतर्क खर्च से 2026 में स्मार्टफोन शिपमेंट घटने के आसार

Last Updated- April 02, 2026 | 9:13 AM IST
smartphone

देश के स्मार्टफोन बाजार में रीफर्बिश्ड फोन की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए कि वैश्विक अनिश्चितता की वजह से प्रतिकूल व्यापक आर्थिक हालात के बीच नए फोनों की कीमतें बढ़ रही हैं और खर्च के प्रति उपभोक्ता सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके शुरुआती संकेत पहले से ही दिखाई देने लगे हैं।

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने मंगलवार को कहा कि देश में स्मार्टफोन की बिक्री इस साल के पहले नौ हफ्तों में 9 प्रतिशत घट गई, क्योंकि पिछले चार से पांच महीने के दौरान मेमरी की लागत चार गुना हो गई है। इससे फोन की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। कुछ मॉडल तो 30 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं।

काउंटरपॉइंट में अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि साल 2026 में डीलरों को भेजी जाने वाली कुल खेपों में साल 2025 की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है और इसके 13.9 करोड़ रहने का अनुमान है। साल 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में खेपों में कोई खास अंतर नहीं आया था।

पाठक ने कहा, ‘रुपये में कमजोरी और पश्चिम एशिया में संघर्ष से व्यापक आर्थिक दिकक्तें खड़ी हो रही हैं। अगर यह एक महीना या उससे अधिक तक जारी रहा तो अनुमानों में और कटौती हो सकती है, क्योंकि मार्च से उपभोक्ताओं की खरीद का मनोबल कमजोर होने लगा है।’ उन्होंने कहा कि अधिकांश ब्रांडों ने हाल के हफ्तों में कीमतों में वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला है।

उन्होंने कहा, ‘हम सुन रहे हैं कि दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) अधिकांश ब्रांडों के लिए बहुत कठिन अवधि होगी और निकट भविष्य में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। शायद चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) या उसके बाद ही ऐसा हो, क्योंकि मेमरी की कमी कम से कम डेढ़ साल तक बनी रहने की आशंका है।’

आईडीसी इंडिया में एसोसिएट उपाध्यक्ष नवकेंद्र सिंह ने कहा, ‘डीलरों को भेजी जाने वाली स्मार्टफोन की खेप में तेज गिरावट शायद वैश्विक महामारी के बाद दूसरी ऐसी घटना हो सकती है, जब अधिक इनपुट लागत के शुरुआती झटके को वैश्विक पर महसूस किया गया था।’ उन्होंने कहा कि ब्रांड इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मॉडल लाने में देरी की जाए या कम स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन पेश करें।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement