facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Safety defects-vehicle recall: सुरक्षा खामियों के कारण वाहन वापस लेने के बढ़ रहे हैं मामले

Advertisement

पिछले साल की तुलना में इस साल ढाई गुना अधिक वाहन 7 महीने में ही वापस लिए गए। वाहन कंपनियों ने अब तक 26 लाख से अधिक वाहन वापस लिए।

Last Updated- July 31, 2024 | 5:44 PM IST
Auto sector Stocks

Safety defects-Vehicle recall: वाहनों में सुरक्षा संबंधी कमियों (safety defects) पर सवाल उठ रहे हैं। जिससे वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा अपने वाहनों को वापस लेने (recalled) के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस साल इन मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा सबसे अधिक दोपहिया वाहन वापस लिए जा रहे हैं।

2024 में कितने वाहन वापस लिए गए?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राज्य सभा में दिए गए लिखित जवाब में कहा गया कि सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने स्वैच्छिक रिकॉल कोड के तहत पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान सुरक्षा दोषों के कारण वाहनों को वापस लिया है।

SIAM के आंकड़ों के अनुसार वाहन कंपनियों ने 2024 में 25 जुलाई तक 7,16,810 वाहनों को सुरक्षा खामियों के कारण वापस लिया है। इनमें सबसे अधिक हिस्सेदारी दो पहिया वाहनों की रही। इस साल 25 जुलाई तक 6,89,203 दो पहिया वाहन वापस लिए गए , जबकि वापस लिए जाने वाले चार पहिया यात्री कारों (Passenger Car) की संख्या 27,607 रही। इस साल करीब 7 महीने में ही पिछले साल वापस लिए गए कुल वाहनों की तुलना में ढाई गुना अधिक वाहन वापस लिए जा चुके हैं। पिछले साल कुल 2,84,906 वाहन वापस लिए गए थे।

अब तक कुल कितने वाहन सुरक्षा कारणों से वापस लिए गए हैं?

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 110 ए मोटर वाहनों को वापस बुलाने से संबंधित है। यह केंद्र सरकार को किसी निर्माता को किसी विशेष प्रकार या उसके वेरिएंट के मोटर वाहनों को वापस बुलाने का निर्देश देने का अधिकार देती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 11 मार्च 2021 को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में एक नया नियम 127 सी डाला है, जो दोषपूर्ण मोटर वाहनों को वापस बुलाने की प्रक्रिया निर्धारित करता है।

SIAM के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में कुल 13,37,223 वाहन वापस लिए गए। इनमें 10,74,358 दो पहिया और 2,62,865 कार थीं। इसके बाद 2022 में कुल 2,88,765 वाहन वापस लिए। 2023 में वापस लिए गए वाहनों की संख्या घटकर 2,88,765 रह गई। हालांकि इस साल इन वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस साल 25 जुलाई तक 7,16,810 वाहन वापस लिए जा चुके हैं। 2021 से 25 जुलाई 2024 तक कुल 26,27,704 वाहन सुरक्षा खामियों की वजह से वापस लिए जा चुके हैं। इनमें 21,15,778 दो पहिया और 5,11,926 कारें हैं।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement