facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल वाहनों की वित्त वर्ष 25 में सात फीसदी तक घटेगी बिक्री: ICRA

Advertisement

आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में बुनियादी ढांचागत गतिविधियों में रुकावट के कारण बिक्री कम रह सकती है।

Last Updated- February 27, 2024 | 5:48 PM IST
car sale

घरेलू कमर्शियल वाहन (सीवी) की बिक्री में अगले वित्त वर्ष में उच्च आधार प्रभाव की वजह से चार से सात प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि आम चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जनवरी-मार्च तिमाही में बुनियादी ढांचागत गतिविधियों में रुकावट के कारण बिक्री कम रह सकती है।

एजेंसी ने कहा, “अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू सीवी उद्योग की मात्रा में सालाना दो से पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके बाद वित्त वर्ष 2024-25 में भी उद्योग की तीव्र वृद्धि का सिलसिला थमने की उम्मीद है जब बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट आएगी।”

इक्रा रेटिंग्स की उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने उम्मीद जताई कि कमर्शियल वाहनों की दीर्घकालिक मांग बरकरार रहेगी।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय का सिलसिला कायम रहने, बुनियादी ढांचे, निर्माण, रक्षा और विनिर्माण गतिविधियों में निजी भागीदारी पर जोर कमर्शियल वाहन उद्योग के लिए दीर्घकालिक दृष्टि से सकारात्मक रहेगा।

हालांकि निकट अवधि में आम चुनाव शुरू होने पर कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में क्षणिक नरमी के बीच बिक्री उच्च आधार पर स्थिर रहेगी।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement