facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में घटेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, Tata Motors ने कहा- 40 से 45 फीसदी रहेगी ग्रोथ रेट

Advertisement

Tata Motors के MD ने कहा कि जहां तक टाटा मोटर्स की बात है तो पांच ईवी उत्पादों की पेशकश के साथ कंपनी उद्योग की वृद्धि दर को मात देने की स्थिति में है।

Last Updated- January 17, 2024 | 5:49 PM IST
Sales of electric vehicles increased by 26.5 percent this year, but the target of selling 20 lakh vehicles is still far away इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 26.5 फीसदी बढ़ी, मगर 20 लाख गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य अभी भी दूर

इस साल भारत में EV बिक्री की ग्रोथ रेट घटकर 40-45 फीसदी रहेगी : टाटा मोटर्स नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) टाटा मोटर्स का अनुमान है कि इस साल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री की वृद्धि दर घटकर 40-45 प्रतिशत रह जाएगी। इसकी वजह तुलना के लिए आधार का बड़ा होना है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) शैलेश चंद्रा ने कहा कि कंपनी इस साल चार और ईवी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को ‘पंच ईवी’ पेश किया। उन्होंने कहा कि कंपनी को उद्योग की ईवी की वृद्धि दर की तुलना में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

चंद्रा ने कहा, ‘‘दो साल पहले, ईवी का आधार प्रभाव बहुत कम था। पिछले कैलेंडर वर्ष में इसमें लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, लेकिन अब आधार बड़ा हो रहा है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह लगभग 90 हजार से एक लाख तक हो जाएगा। इस उच्च आधार पर, मुझे लगता है कि वृद्धि लगभग 40 प्रतिशत से 45 प्रतिशत तक रह जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि जहां तक टाटा मोटर्स की बात है तो पांच ईवी उत्पादों की पेशकश के साथ कंपनी उद्योग की वृद्धि दर को मात देने की स्थिति में है।

टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में यह 12 से 15 प्रतिशत के बीच हैं। सौभाग्य से, हम आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) में भी बढ़ रहे हैं।’’ कंपनी ने 2023 में कुल 69,153 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement