facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ेगी मझोले और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों की बिक्री! कोविड पूर्व शीर्ष स्तर होगा पार

Advertisement

अशोक लीलैंड ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहन बिक्री में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह बढ़कर 26,214 हो गई है।

Last Updated- August 16, 2024 | 10:58 PM IST
MHCV sales likely to surpass pre-Covid-19 peak of 419,000 units in FY25 बढ़ेगी मझोले और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों की बिक्री! कोविड पूर्व शीर्ष स्तर होगा पार

चालू वित्त वर्ष के दौरान मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों (एमऐंडएचसीए) की बिक्री साल 2018-19 के 4.19 लाख वाहनों की बिक्री का शीर्ष स्तर पार कर सकती है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का ऐसा मानना है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में अशोक लीलैंड के अध्यक्ष (एमएचसीए) संजीव कुमार ने कहा कि अब तक पहली तिमाही की बिक्री वृद्धि आठ प्रतिशत के आसपास है, जो बसों की मांग से निकली है। कुमार ने कहा, ‘जिन बड़े राज्य ​परिवहन निगमों ने करीब दो सालों से बसें नहीं खरीदी हैं, अब ऑर्डर देने के लिए आगे आ रहे हैं। बजट उपलब्ध है। वे बेड़े को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम इस साल भी कुछ वृ​द्धि देखेंगे। आंकड़ों को आधार के परिदृश्य में देखने की जरूरत है। साल 2018-19 में मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों का शीर्ष स्तर 4.19 लाख था। लेकिन अगर हम पिछले साल, जब उद्योग ने करीब चार लाख वाहन बेचे थे, की तुलना में एक अंक की वृद्धि हासिल करते हैं, तो भी हम वित्त वर्ष 2019 की अधिकतम बिक्री का स्तर पार कर लेंगे।’

अशोक लीलैंड ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहन बिक्री में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह बढ़कर 26,214 हो गई है। अलबत्ता जुलाई में मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों की कंपनी की घरेलू बिक्री वृद्धि 14 प्रतिशत तक घटकर 7,685 वाहन रह गई। अप्रैल-जुलाई की में कंपनी फिर भी मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहनों की बिक्री में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करने में कामयाब रही है।

वित्त वर्ष 23 में मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहन श्रेणी में थोक बिक्री की खेपों में जोरदार इजाफा देखा था। यह साल 2021-22 के 2.4 लाख वाहनों की तुलना में 49 प्रतिशत बढ़कर साल 2022-23 में 3.59 लाख वाहनों तक पहुंच गई। विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 25 के दौरान मध्य और भारी वा​णि​ज्यिक वाहन श्रेणी में कुल मिलाकर संकुचन का पूर्वानुमान जताया था।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement