facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सत्य नडेला की कमाई बढ़कर हुई ₹800 करोड़, 90% हिस्सा सिर्फ शेयरों से

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला, कंपनी की AI सफलता और शेयर प्रदर्शन से बढ़ी कमाई

Last Updated- October 22, 2025 | 10:21 AM IST
Microsoft will invest $3 billion on cloud and AI infrastructure in India, will provide AI training to 2 crore Indians Microsoft भारत में क्लाउड और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 3 अरब डॉलर का निवेश, 2 करोड़ भारतीयों को देगी AI ट्रेनिंग

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के सीईओ सत्य नडेला की सालाना कमाई वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 96.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹800 करोड़) हो गई है। यह अब तक का उनका सबसे बड़ा पैकेज है। कंपनी के बोर्ड ने कहा है कि यह बढ़ोतरी माइक्रोसॉफ्ट की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में मिली बड़ी सफलता का नतीजा है। बोर्ड की मुआवजा समिति ने शेयरधारकों को भेजे एक नोट में लिखा, “सत्य नडेला और उनकी टीम ने माइक्रोसॉफ्ट को इस पीढ़ी की तकनीकी क्रांति AI में एक लीडिंग कंपनी बना दिया है।”

नडेला को इतनी बड़ी रकम कैसे मिली?

कंपनी के अनुसार, नडेला की कुल कमाई का करीब 90 फीसदी हिस्सा शेयरों के रूप में है। उनकी बेस सैलरी 2.5 मिलियन डॉलर है। 2023-24 में उन्होंने 79.1 मिलियन डॉलर कमाए थे। नडेला 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे सीईओ बने थे।

बाकी टॉप अधिकारियों की सैलरी कितनी बढ़ी?

  • नडेला के साथ कंपनी के अन्य अधिकारियों की आमदनी भी बढ़ी है।
  • चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) एमी हूड को 29.5 मिलियन डॉलर मिले।
  • कंपनी के कॉमर्शियल बिजनेस का नेतृत्व कर रहे जडसन ऑलथॉफ को 28.2 मिलियन डॉलर का पैकेज मिला।
  • माइक्रोसॉफ्ट के शेयर इस साल अब तक 23 प्रतिशत चढ़ चुके हैं। कंपनी का Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म लगातार अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

क्लाउड और अधिग्रहण से कैसे बदला माइक्रोसॉफ्ट?

नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट को क्लाउड कंप्यूटिंग की दिशा में आगे बढ़ाया। उन्होंने Azure को कंपनी की ताकत बनाया और GitHub, LinkedIn तथा Activision Blizzard जैसी कंपनियों के अधिग्रहण से सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और गेमिंग सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत की।

ओपनएआई में निवेश क्यों रहा गेमचेंजर?

नडेला के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में पहले 1 बिलियन डॉलर और फिर 10 बिलियन डॉलर का निवेश किया। OpenAI के ChatGPT की सफलता के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लगभग सभी प्रोडक्ट्स में AI फीचर्स जोड़ दिए हैं।

कौन हैं सत्य नडेला?

हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद मैंगलोर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद नडेला ने सन माइक्रोसिस्टम्स में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1992 में वे माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और कंपनी के Windows NT जैसे अहम प्रोजेक्ट पर काम किया। अपनी मेहनत और तकनीकी समझ के दम पर उन्होंने तेजी से ऊंचे पद हासिल किए और कंपनी के सर्वर और क्लाउड डिवीजन के प्रमुख बने। आखिरकार, 4 फरवरी 2014 को उन्हें माइक्रोसॉफ्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया। इस तरह वे बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के बाद कंपनी का नेतृत्व संभालने वाले तीसरे सीईओ बने।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement