facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में ई-दोपहिया की बिक्री में तेज गिरावट, चार महीनों में सबसे कम

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 9:58 PM IST
EV vehilce

इले​क्ट्रिक दोपहिया विनिर्माताओं पर सरकार की दंडात्मक कार्रवाई से अप्रैल में ई-दोपहिया के पंजीकरण में खासी गिरावट आई है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में 62,581 ई-दोपहिया का पंजीकरण किया गया, जो मार्च में पंजीकृत कराए गए 82,292 वाहनों से करीब एक-चौथाई कम है।

अप्रैल में ओकिनावा, हीरो इले​क्ट्रिक, एथर एनर्जी और टीवीएस सहित सभी इले​क्ट्रिक दोपहिया कंपनियों की बिक्री इस कैलेंडर वर्ष के चार महीनों में सबसे कम रही है। ओला इले​क्ट्रिक अकेली कंपनी है, जिसकी बिक्री बढ़ी है। ओला इले​क्ट्रिक ने मार्च के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 21,560 दोपहिया बेचे, जो इस साल पंजीकरण का सबसे अधिक आंकड़ा है।

इसके परिणामस्वरूप ई-दोपहिया बाजार में कंपनियों की हिस्सेदारी का क्रम काफी बदल गया है। बजाज ऑटो और चेतक टेक्नोलॉजीज इस महीने एक साथ शीर्ष पांच कंपनियों शुमार हो गईं। अपेक्षाकृत नई कंपनी एंपियर एथर को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर काबिज हो गई।

अ​धिकतर इले​क्ट्रिक दोपहिया कंपनियों की बिक्री में गिरावट मुख्य रूप से व्हिसलब्लोअर की ​शिकायत पर भारी उद्योग विभाग द्वारा हीरो इले​क्ट्रिक और ओकिनावा पर की गई दंडात्मक कार्रवाई की वजह से आई है। ई-स्कूटरों में कम से कम 50 फीसदी स्थानीय पुर्जे इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
इस नियम का उल्लंघन करने के मामले में इन दोनों कंपनियों की जांच की जा रही है। इस नियम का पालन नहीं करने पर ये कंपनियां सब्सिडी नहीं मांग सकतीं। इनका वाहन पंजीकरण मार्च के मुकाबले अप्रैल में 43 फीसदी घट गया और कुल ई-दोपहिया में इनकी हिस्सेदारी घटकर महज 10 फीसदी रह गई।

Also Read: EV कारोबार के लिए अच्छा भागीदार तलाश रही है Mahindra & Mahindra

उद्योग के अनुमान के अनुसार इस मसले की वजह से करीब 1,200 करोड़ रुपये की सब्सिडी फंसी हुई है और इसमें ज्यादातर इन्हीं दो कंपनियों की है। अगर भारी उद्योग विभाग की कार्रवाई को चुनौती नहीं दी जाती है तो इन कंपनियों के मुनाफे और कार्यशील पूंजी पर बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि स​ब्सिडी मिलने की उम्मीद में कंपनियां सब्सिडी के बराबर छूट पहले ही ग्राहकों को दे चुकी हैं।

विभाग ने केवल इन दोनों कंपनियों पर कार्रवाई नहीं की है। इसने एथर, ओला, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प की भी स​ब्सिडी रोक दी है। इन कंपनियों ने चार्जर को एक्सेसरीज में शामिल कर उसकी कीमत ग्राहकों से वसूल ली। यह सब्सिडी का उल्लंघन है। चार्जर को वाहन की एक्स-फैक्टरी कीमत में ही शामिल किया जाना चाहिए। फेम-2 स​ब्सिडी का लाभ उठाने के लिए इले​क्ट्रिक दोपहिया की एक्स-फैक्टरी कीमत की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement