facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Auto Sales : फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड थोक बिक्री- SIAM

Last Updated- March 10, 2023 | 4:37 PM IST
SIAM: Retail sale in August

भारतीय वाहन विनिर्माताओं ने फरवरी, 2023 में लगभग 2.92 लाख यात्री वाहनों (PV) की थोक बिक्री की। यह अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सियाम ने कहा कि माह के दौरान कार और यूटिलिटी (उपयोगिता) वाहनों की बढ़ती मांग से कुल यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ी है। पिछले महीने वाहन कंपनियों ने डीलरों को 2,91,928 वाहनों की आपूर्ति की थी। यह फरवरी, 2022 में आपूर्ति कराई गई 2,62,984 इकाइयों से 11 फीसदी अधिक है।

वहीं यात्री कारों की बिक्री फरवरी माह में बढ़कर 1,42,201 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में 1,33,572 इकाइयां बिकी थी। इसी तरह, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUV) सहित उपयोगिता वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,20,122 इकाइयों से बढ़कर 1,38,238 इकाई हो गई।

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने पिछले महीने डीलरों को 1,02,565 इकाइयां भेजीं। यह फरवरी, 2022 के 99,398 इकाइयों से तीन फीसदी अधिक है। वहीं हुंदै मोटर इंडिया (HMI) ने पिछले महीने 24,493 इकाइयां बेचीं। कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में 21,501 इकाइयों की बिक्री थी। इसी तरह कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री भी फरवरी महीने के दौरान आठ फीसदी बढ़कर 11,29,661 इकाई रही। पिछले साल फरवरी में 10,50,079 दोपहिया वाहन बिके थें।

मोटरसाइकिल की बिक्री भी पिछले महीने 6,58,009 इकाई से बढ़कर 7,03,261 इकाई पर पहुंच गई। इसी तरह, स्कूटर की बिक्री 3,56,222 इकाई से बढ़कर 3,91,054 इकाई हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 86 फीसदी बढ़कर 50,382 इकाई हो गई।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यह फरवरी में यात्री वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। यह उपभोक्ताओं के लिए आम बजट (2022-23) में उत्साहजनक घोषणाओं से भी प्रेरित है।

First Published - March 10, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट