facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़ी: SIAM

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 1:39 PM IST
Car Sales

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ गई। उद्योग संगठन सिआम ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान सभी खंडों में मांग मजबूत रही।

आंकड़ों के मुताबिक थोक बिक्री अप्रैल 2022 में 2,93,303 इकाइयों की तुलना में अप्रैल 2023 में बढ़कर 3,31,278 इकाई हो गई। थोक बिक्री का मतलब कंपनियों से डीलरों तक पहुंचने वाले यात्री वाहनों की संख्या से है। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,37,320 वाहन डीलरों को भेजे।

पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,21,995 इकाई था। इसी तरह हुंदै मोटर इंडिया की थोक बिक्री अप्रैल में 49,701 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 44,001 इकाई थी। सिआम ने बताया कि दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री समीक्षाधीन महीने में 15 प्रतिशत बढ़कर 13,38,588 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 11,62,582 इकाई थी।

समीक्षाधीन माह में तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री बढ़कर 42,885 इकाई हो गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आने वाले वक्त में अन्य कारकों के अलावा मानसून की अच्छी बारिश इस क्षेत्र में वृद्धि को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

सिआम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री किसी भी साल अप्रैल में अब तक सबसे अधिक रही।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement