facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Simple Energy ने इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘सिंपल वन’ पेश किया, डेढ़ साल में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी कंपनी

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 7:53 PM IST

Simple energy scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप सिंपल एनर्जी (simple energy) ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन (Simple ONE) पेश किया। बेंगलुरु में इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है।

कंपनी ने इस मौके पर बताया कि इसका 750 वॉट चार्जर वाला मॉडल 1.58 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। सिंपल एनर्जी ने 15 अगस्त, 2021 को 1.10 लाख रुपये की कीमत के साथ वैश्विक स्तर पर अपने पहले वाहन से पर्दा उठाया था।

सिंपल एनर्जी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुहास राजकुमार ने कहा कि ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की आपूर्ति छह जून से शुरू होगी। सबसे पहले बेंगलुरु में ग्राहकों को गाड़ियां सौंपी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी की अगले 12-18 महीनों में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना है ताकि भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाई जा सके। सिंपल एनर्जी शूलागिरी में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए पहले ही 110 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement