facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिम्पल एनर्जी ने ‘simple ONE’ इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया, एक बार चार्ज होने पर चलेगा इतने किलोमीटर

Advertisement

इस स्कूटर के जरिये एक बार चार्ज होने पर इससे करीब 212 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है

Last Updated- May 23, 2023 | 8:19 PM IST

Simple Energy Scooter: बेंगलूरु की सिम्पल एनर्जी ने अपनी शूलागिरि इकाई में निर्मित अपना बहुप्रती​​​क्षित सिम्पल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर मंगलवार को पेश किया।

अब तक करीब 110 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी इस कंपनी को 8 महीने में 100,000 से ज्यादा स्कूटरों की एडवांस बुकिंग मिली थी जिससे करीब 1,500 करोड़ रुपये के ऑर्डर सुनि​श्चित हुए।

एक बार चार्ज होने पर चलेगा 212 किलोमीटर

सिम्पल वन मौजूदा समय में भारत में प्रति घंटा 105 किलोमीटर की अ​धिकतम स्पीड के साथ तेज गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और एक बार चार्ज होने पर इससे करीब 212 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है।

इस स्कूटर ​की डिलिवरी इस महीने के आ​​खिर तक या जुलाई के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। स्कूटर की कीमत 1,45,000 रुपये से 1,58,000 रुपये (चार्जर शामिल नहीं) के बीच है। इसके 750 डब्ल्यू पोर्टेबल चार्जर की कीमत 13,000 रुपये है।

फरवरी में करीब 2 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी सुहास राजकुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस नई पेशकश के साथ साथ, कंपनी विस्तार योजनाओं पर अमल करने के लिए नई कोष उगाही की प्रक्रिया में है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 8:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement