facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Simple Energy की अगली तिमाही में दो कम दाम के ई-स्कूटर उतारने की योजना

Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने अपना पहला प्रीमियम ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये है।

Last Updated- June 15, 2023 | 12:35 PM IST
simple energy scooters

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी अगली तिमाही में दो नए ई-स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के संस्थापक सुहास राजकुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन ई-स्कूटर का दाम उपभोक्ताओं के लिए ‘आकर्षक’ होगा।

राजकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कम कीमत के ई-स्कूटर के साथ कंपनी अपनी प्रस्तावित 10 करोड़ डॉलर का कोष जुटाने की योजना के तहत न केवल मौजूदा निवेशकों को कायम रख पाएगी, बल्कि वह संस्थागत निवेशकों को भी जोड़ पाएगी। कंपनी ने पिछले महीने अपना पहला प्रीमियम ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये है। सात जून से कंपनी ने बेंगलुरु में चरणबद्ध तरीके से इस स्कूटर की आपूर्ति शुरू कर दी है।

सिंपल वन के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजकुमार ने कहा कि कम कीमत के ई-स्कूटर की शुरुआत अगले तीन साल में तीन स्कूटर के पोर्टफोलियो की कंपनी की योजना का हिस्सा है। इसके अलावा अगले तीन साल में कंपनी एक परफॉर्मेंस बाइक और संभवत: एक चार पहिया वाहन भी लाना चाहती है।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement