facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लग्जरी कार बाजार में हलचल: स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन के बैनर तले बेंटली इंडिया की हुई आधिकारिक शुरुआत

Advertisement

स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन ने जुलाई से बेंटली इंडिया की स्थापना की और अब वह देश में इस लग्जरी कार ब्रांड की बिक्री वितरण और सेवा गतिविधियों को संभाल रही है।

Last Updated- July 07, 2025 | 9:55 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया ने ब्रिटेन की लग्जरी कार विनिर्माता बेंटली को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वह जुलाई 2025 से भारत में बेंटली कारों की एकमात्र आयातक, वितरक और सेवा प्रदाता बन गई है। स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन के तहत एक नई कंपनी बेंटली इंडिया स्थापित की गई है जो भारत में इस ब्रांड के शुरू से आखिर तक के सभी कामों का प्रबंधन करेगी। इनमें मार्केटिंग, रिटेल नेटवर्क डेवलपमेंट और आफ्टर-सेल्स सर्विस शामिल हैं। एब्बे थॉमस को बेंटली इंडिया का ब्रांड निदेशक बनाया गया है और वे बाजार में ब्रांड की रणनीति तथा परिचालन की देखरेख के लिए जिम्मेदार होंगे।

स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया के तहत शुरुआत में बेंटली की खुदरा बिक्री की मौजूदगी में बेंगलूरु और मुंबई में नई डीलरशिप शामिल होगी। इसके बाद नई दिल्ली में एक आउटलेट खुलेगा। बेंटली की पहले नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में सुविधाएं होती थीं।  ‘वाहन’ पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार बेंटली साल 2025 में अब तक भारत में 21 वाहन बेच चुकी है। इसकी तुलना में ब्रिटेन की लग्जरी कार विनिर्माता ने साल 2024 में 64, साल 2023 में 61 और साल 2022 में 23 वाहनों की बिक्री दर्ज की थी।

 

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement