facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2026 में स्मार्टफोन बिक्री घटने की आशंका, महंगे चिप से 40% बढ़ सकते हैं दाम

Advertisement

वै​श्विक स्तर पर मेमरी चिप की लगातार हो रही किल्लत के कारण 2026 की जून तिमाही तक इसकी कीमतों में 40 फीसदी तक इजाफा होने की आशंका है

Last Updated- December 24, 2025 | 1:42 PM IST
smartphone Export

भारत के स्मार्टफोन बाजार को नए साल में शिपमेंट और मांग दोनों मोर्चों पर भारी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। वै​श्विक स्तर पर मेमरी चिप की लगातार हो रही किल्लत के कारण 2026 की जून तिमाही तक इसकी कीमतों में 40 फीसदी तक इजाफा होने की आशंका है। ऐसे में विनिर्माताओं को लागत में हुई 8 से 15 फीसदी की वृद्धि का पूरा अथवा आं​शिक भार ग्राहकों पर डालने की मजबूरी होगी। इससे स्मार्टफोन की कुल मांग प्रभावित हो सकती है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि उनके संशोधित अनुमानों के आधार पर यह गिरावट अगले साल काफी गंभीर होगी। उनका कहना है कि प्रवेश स्तर के स्मार्टफोन की श्रेणी (10,000 रुपये के दायरे में कीमत) में अगले साल शिपमेंट वॉल्यूम 15 फीसदी से अधिक घट सकता है। स्मार्टफोन बाजार के कुल वॉल्यूम में इसका योगदान 18 फीसदी है। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के कुल शिपमेंट में भी औसतन 3 से 5 फीसदी की गिरावट आएगी।

स्मार्टफोन की कुल लागत में मेमरी चिप की हिस्सेदारी 12 से 16 फीसदी होती है। ऐसे में मेमरी चिप की कीमत में वृद्धि का बोझ मध्यम एवं उच्च श्रेणी के फोन के मुकाबले कम कीमत वाले फोन पर अधिक होता है। यह गिरावट चिंताजनक है क्योंकि यह ऐसे समय में होगी जब स्मार्टफोन की वॉल्यूम शिपमेंट पिछले दो वर्षों से स्थिर है। साल 2025 में शिपमेंट 15.3 करोड़ फोन रहने की उम्मीद है जो 2024 के लगभग बराबर है। नए साल में इसमें और कमी आने की आशंका है।

मूल्य के लिहाज से देखा जाए तो स्मार्टफोन बाजार 9 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2025 को अलविदा कर सकता है क्योंकि प्रीमियम की ओर बढ़ते रुझान से औसत बिक्री मूल्य में वृद्धि हो रही है। मगर पाठक का कहना है कि 2026 के शिपमेंट में मूल्य वृद्धि 5 से 9 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगले साल मूल्य वृद्धि की वजह प्रीमियम की ओर बढ़ता रुझान नहीं बल्कि उत्पादन लागत में वृद्धि होगी।

मोबाइल कंपनियां इस चुनौती को स्वीकार करती हैं। श्याओमी इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी सुधीन माथुर ने कहा, ‘हमें मूल्य वृद्धि करनी पड़ सकती है और अधिकतर कंपनियां पहले ही ऐसा कर चुकी हैं। मेमरी कीमत में तेजी से बढ़ी हुई लागत को पूरी तरह झेलना संभव नहीं है।’ माथुर का कहना है कि ईएमआई के जरिये फोन खरीदने वालों पर इसका प्रभाव सीमित हो सकता है।

बड़े ब्रांडों को आपूर्ति करने वाली एक प्रमुख ईएमएस कंपनी के शीर्ष अ​धिकारी ने कहा, ‘मेमरी की कमी पूरे साल बनी रहेगी क्योंकि क्षमता को एआई डेटा केंद्रों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है और नई क्षमता आने में समय लगेगा।’

लावा इंडिया के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा, ‘मेमरी किल्लत के कारण फोन की कीमतें बढ़ेंगी, खासकर प्रवेश स्तर के बाजार में। हम 2026 को एक चुनौतीपूर्ण वर्ष के रूप में देखते हैं।’

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement