facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SnapE Cabs का 2023-24 में अपने बेड़े को दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य

Advertisement

स्नैप-ई ब्रांड के तहत कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी ईसी व्हील्स के प्रबंध निदेशक मयंक बिंदल ने कहा कि उनका फोकस मुख्य रूप से छोटे शहरों पर रहेगा।

Last Updated- August 29, 2023 | 1:12 PM IST
snape cab

ऐप की मदद से टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली स्नैप-ई (SnapE) ने 2023-24 के अंत तक अपने बेड़े को बढ़ाकर दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है। स्नैप-ई ब्रांड के तहत कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी ईसी व्हील्स के प्रबंध निदेशक मयंक बिंदल ने कहा कि उनका फोकस मुख्य रूप से छोटे शहरों पर रहेगा।

उन्होंने बताया कि कोलकाता में तेजी से विस्तार करने के अलावा कंपनी अगले कुछ वर्षों में भुवनेश्वर, गुवाहाटी, वाराणसी, रायपुर, इंदौर, भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद पर खासतौर से ध्यान देगी।

उन्होंने कहा, ”हम पर्यटकों को किफायती इलेक्ट्रिक वाहन भी उपलब्ध कराना चाहते हैं और इसकी शुरुआत वाराणसी-अयोध्या-चित्रकूट और पुरी-भुवनेश्वर-कोणार्क-चिलिका सर्किट से होगी।”

बिंदल ने कहा कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने बेड़े को मौजूदा 400 से बढ़ाकर 1,000 करने की है।

यह भी पढ़ें : Tata Motors ने EV कारोबार के लिए नई ब्रांड पहचान को किया लॉन्च

 

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 1:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement