facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sony ने लॉन्च किया अपना धांसू वायरलेस ईयरबड WF-C700N, एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ कर सकेंगे कनेक्ट

Advertisement

ईयरबड IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस सुरक्षा के साथ आते हैं, जो उन्हें पानी के छींटों और पसीने की बूंदों से बचाता है।

Last Updated- July 10, 2023 | 4:38 PM IST

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी सोनी (Sony) ने नया वायरलेस ईयरबड WF-C700N (Sony Eardbud WF-C700N) लॉन्च किया है। इस ईयरबड की खास बात यह है कि यह एक टाइम पर दो अलग ब्ल्यूटूथ डिवाइस के साथ कनेक्ट हो सकता है।

Sony India ने सोमवार को WF-C700N वायरलेस ईयरबड लॉन्च किया। इस डिवाइस की कीमत 8,990 रुपये है और यह 15 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह डिवाइस सोनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ईयरबड ग्राहकों को आरामदायक, समृद्ध और बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करेगा।

ईयरबड्स बैकग्राउंड नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ एम्बीयंट साउंड मॉड से लैस

Sony का WF-C700N ईयरबड बैकग्राउंड नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ ही एम्बीयंट साउंड मॉड से लैस है, जो अधिक नेचुरल और कनेक्टिड फील कराता है। यूजर्स एक क्लिक के साथ एम्बीयंट साउंड मॉड को नॉइज कैंसलेशन के ऑप्टशन से बदल सकते हैं।

image.png

इसके अलावा डिवाइस खास अडेप्टिव साउंड कंट्रोल के साथ आता है, जो आस-पास के माहौल को पहचान लेता है और नॉइस कैंसलेशन तथा एम्बियंट साउंड के बीच मोड को ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट कर देता है।

WF-C700N तीन रंगों में उपलब्ध 

बता दें कि यह ईयरबड ब्लैक, सफ़ेद, lavender और हरे रंग में उपलब्ध होगा। डिवाइस कानों के आकार की परवाह किए बिना एक आरामदायक यूजर अनुभव का वादा करता है। ईयरबड एक बेलनाकार चार्जिंग केस के साथ आते हैं, जिसे ले जाना आसान है।

इसके आलावा ईयरबड IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस सुरक्षा के साथ आते हैं, जो उन्हें पानी के छींटों और पसीने की बूंदों से बचाता है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement