facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

S&P Global ने Tata Motors की रेटिंग अपग्रेड कर BB की, जानिए क्या है इसके मायने ?

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 10:57 PM IST
Tata Motors- टाटा मोटर्स
BS

रेटिंग एजेंसी S&P Global रेटिंग्स ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) की आय में सुधार और कर्ज के बोझ को घटाने की कवायदों के चलते परिदृश्य को स्थिर मानते हुए कंपनी की रेटिंग में बदलाव किया है और इसे स्थिर परिदृश्य के साथ ‘BB’ कर दिया गया है।

इससे पहले टाटा मोटर्स को एजेंसी ने ‘BB-’ की रेटिंग दी थी। S&P रेटिंग्स के मुताबिक ‘BB’ कटेगिरी निकट भविष्य में कम अस्थिरता को दर्शाती है। हालांकि, इसमें कई मौजूदा अनिश्चितताओं के साथ प्रतिकूल व्यापार, वित्तीय और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने का जोखिम होता है।

रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा कि भारत में टाटा मोटर्स की ऑपरेशन परिस्थितियों विशेषकर उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (JLR) की ऑपरेशन परिस्थितियों में सुधार के चलते आने वाले 12 से 18 माह में कंपनी के लिए नकदी प्रवाह मजबूत होगा।

Also Read: MG Motor ने लॉन्च की Comet EV, कीमत 8 लाख रुपये से भी कम

S&P Global रेटिंग्स ने कहा, ‘इसलिए हमने टाटा मोटर्स और उसकी मूल अनुषंगी TML होल्डिंग्स के लिए दीर्घकालिक रेटिंग्स को ‘BB-’ से सुधार कर ‘BB’ कर दिया है।’ इसमें कहा गया कि स्थिर रेटिंग परिदृश्य का मतलब यह है कि टाटा मोटर्स का नकदी प्रवाह आने वाले 12-18 महीने में बेहतर होता जाएगा।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement