facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में यात्री वाहनों की जोरदार बिक्री हुई, SUV की मांग तेज

Advertisement

वित्त वर्ष 24 में एसयूवी की बिक्री 21.2 लाख के सर्वा​धिक स्तर पर रहने का अनुमान है जो सालाना आधार पर 27 प्रतिशत तक बढ़ी है।

Last Updated- April 08, 2024 | 12:20 PM IST
PV Sales

स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की मांग की वजह से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 41.5 लाख और थोक बिक्री 42.3 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दरअसल वित्त वर्ष 2023-24 के सभी 12 महीने बिक्री के लिहाज से रिकॉर्ड महीने रहे। यात्री वाहनों की थोक बिक्री पिछले साल की तुलना में नौ प्रतिशत बढ़ी जबकि खुदरा बिक्री में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 22 महीने में से 21 महीने रिकॉर्ड बिक्री वाले रहे जिससे संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था विकास की राह पर है।

वित्त वर्ष 24 में एसयूवी की बिक्री 21.2 लाख के सर्वा​धिक स्तर पर रहने का अनुमान है जो सालाना आधार पर 27 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके अलावा यह हैचबैक की उस सर्वा​धिक बिक्री से बेहतर है जो साल 2017-18 में 15.5 लाख तक पहुंच गई थी।

वित्त वर्ष 24 में करीब 12 लाख हैचबैक बेची गईं जो इससे पिछले साल बेची गई 13.4 लाख से कम हैं। शुरुआती स्तर वाली एसयूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और साल 2023-24 में पहली बार 10 लाख का आंकड़ा पार किया है।

इस तरह कुल यात्री वाहन बाजार में एसयूवी की हिस्सेदारी बढ़कर अब 51 प्रतिशत हो गई है। श्रीवास्तव ने बताया कि साल 2024-25 में यह 53 से 54 प्रतिशत के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। आम तौर पर 57 से 58 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी तक पहुंचने के बाद किसी श्रेणी की वृद्धि स्थिर होने लगती है।

हमारा अनुमान है कि साल 2025-26 से हैचबैक की वापसी होगी। उद्योग के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 25 में करीब 21.8 लाख एसयूवी बिकने की उम्मीद है जबकी कुल यात्री वाहन बाजार की वृद्धि तीन से पांच प्रतिशत के बीच रहने के आसार हैं।

वित्त वर्ष 24 में खास तौर पर वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान हाइब्रिड वाहनों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को टक्कर दी। वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही में तकरीबन 52,000 हाइब्रिड गाड़ियां बेची गई हैं जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगभग 48,000 या इसके आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement