facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘AI पर कभी आंख मूंदकर भरोसा न करें’, गूगल के CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी, कहा: फूट सकता है AI ‘बबल’

Advertisement

सुंदर पिचाई ने कहा कि AI की अपनी सीमाएं होती हैं, इसलिए लोगों को इसे समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए

Last Updated- November 18, 2025 | 6:43 PM IST
Sundar Pichai
गूगल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुंदर पिचाई | फाइल फोटो

गूगल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुंदर पिचाई ने चेतावनी दी है कि यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ‘अंधा भरोसा’ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय AI में हो रही तेजी से निवेश बढ़ने का दौर एक ऐसे बबल की तरह है, जो फूट सकता है और इसका असर हर कंपनी पर पड़ेगा। बीबीसी से बातचीत में पिचाई ने कहा कि AI सिस्टम अभी भी ‘गलतियां कर सकते हैं’ और लोगों को इन्हें सिर्फ एक अतिरिक्त सूचना स्रोत की तरह ही इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक ‘मजबूत जानकारी वाला इकोसिस्टम’ जरूरी है, ताकि लोग सिर्फ AI टूल्स पर निर्भर न हो जाएं। उन्होंने बीबीसी से बातचीत में कहा, “इसी वजह से लोग गूगल सर्च भी इस्तेमाल करते हैं। हमारे पास ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं जो सही जानकारी देने में ज्यादा भरोसेमंद हैं।”

‘AI उपयोगी है लेकिन पूरी तरह सही नहीं’

पिचाई ने कहा कि AI क्रिएटिव कामों में मददगार है, लेकिन यूजर्स को इसकी सीमाएं जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सीखना होगा कि इन टूल्स का सबसे अच्छा इस्तेमाल कैसे किया जाए, ‘और इनकी हर बात पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।’

Also Read: क्या टेक कंपनियां गलत दांव लगा रही हैं? Meta AI के अगुआ यान लेकन ने ‘LLM’ की रेस को बताया गलत

गूगल ने मई में अपने सर्च इंजन में AI Mode जोड़ा था, जो Gemini चैटबॉट पर चलता है और सर्च को बातचीत जैसे एक्सपर्ट-स्टाइल अनुभव में बदल देता है। पिचाई ने माना, “हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि सही जानकारी दें, लेकिन मौजूदा AI तकनीक अभी भी कुछ गलतियां कर सकती है।”

क्या AI में निवेश का बबल फूटने का खतरा है?

AI में तेजी से आ रहे भारी निवेश पर बात करते हुए पिचाई ने कहा कि यह दौर जितना रोमांचक है, उतना ही इसमें ‘थोड़ी गैर-तर्कसंगतता’ भी है। उन्होंने इसे डॉटकॉम बूम जैसा बताया, जो बाद में जरूर बिखर गया लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया को बदलकर रख दिया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है AI के साथ भी यही होगा। इस वक्त जो हो रहा है, उसमें कुछ बातें सही भी हैं और कुछ में बढ़ा-चढ़ाकर भी है।”

जब उनसे पूछा गया कि अगर AI बबल फूटा तो क्या गूगल बच जाएगा? उन्होंने साफ कहा कि इसका असर हर कंपनी पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी कंपनी इससे बच पाएगी, हम भी नहीं।” यह इंटरव्यू कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित गूगल मुख्यालय में रिकॉर्ड किया गया।

गूगल को अपनी AI रणनीति पर भरोसा क्यों है?

पिचाई के मुताबिक गूगल की ताकत इस बात में है कि कंपनी अपनी पूरी टेक्नोलॉजी चेन खुद कंट्रोल करती है, चाहे वह चिप्स हों, डेटा हो, AI मॉडल हों या फिर एडवांस रिसर्च। इससे कंपनी को AI मार्केट में आने वाली किसी भी चुनौती को संभालने में बढ़त मिलती है।

गूगल ब्रिटेन में भी अपनी मौजूदगी बढा रहा है और अगले दो साल में इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च पर 5 अरब पाउंड निवेश करने की योजना पर काम कर रहा है। पिचाई ने कहा, “हम UK में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement