facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors की कारें होंगी महंगी, नए साल से 3 फीसदी तक बढ़ जाएंगे दाम

Advertisement

इससे पहले मारुति सुजुकी, ह्युंदै समेत कई ऑटो कंपनियां 1 जनवरी से पैसेंजर्स व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं।

Last Updated- December 09, 2024 | 4:50 PM IST
Tata Motors
Representational Image

Tata Motors Price Hike: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल्स कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कारें खरीदना अगले साल से महंगा हो जाएगा। कंपनी ने सोमवार को बताया कि जनवरी 2025 से वह अपने पैसेंजर्स व्हीकल्स की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर देगी। इससे पहले मारुति सुजुकी, ह्युंदै समेत कई कंपनियां दाम बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं।

Tata Motor: क्यों बढ़ाएगी दाम

कंपनी ने बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत और महंगाई दर बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह बढ़ोतरी मॉडल और उनके वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होगी। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स फ्लीट में ​टियागो, टिगोर, पंच, नेक्सान, कर्व, हैरियर, सफारी समेत अन्य मॉडल की व्यापक रेंज है।

Maruti, Hyundai समेत कई कंपनियां बढ़ा रही हैं कीमत

इससे पहले मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर सहित कई ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी अगले महीने से अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं।

वहीं, लक्जरी ऑटो मैन्युफैक्चरर मर्सिडीज-बेंज इंडिया, ऑडी और बीएमडब्ल्यू ने भी लागत और ऑपरेटिंग खर्च में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए जनवरी से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है।

किआ इंडिया ने भी बढ़ाई कीमतें

किआ इंडिया ने जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की सोमवार को घोषणा की। मोटर वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा, ‘एक जनवरी 2025 से बढ़ी हुई कीमतें मुख्य रूप से जिंस की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन से संबंधित लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को हाई क्वालिटी वाली टेक्नॉलजी से लैस एडवांस वाहन देने के लिए कमिटेड है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, ‘वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बदलाव करना अब जरूरी हो गया है।’

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement