facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors को दिख रही उम्मीद, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में बनी रहेगी तेजी

Advertisement

चंद्रा ने कहा कि अक्टूबर में मजबूत खुदरा बिक्री के चलते कंपनी के ज्यादातर डीलरों के लिए इन्वेंट्री को 30 दिनों से भी कम करने में मदद मिली।

Last Updated- November 18, 2024 | 12:23 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि साल के अंत में आने वाली मांग के चलते चालू तिमाही में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में तेजी जारी रहेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वाहन उद्योग के निकाय फाडा के मुताबिक त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 4,83,159 इकाई पर पहुंच गई। इस साल 42 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान इस खंड में सालाना आधार पर सात फीसदी की वृद्धि हुई और यह 6,03,009 इकाई रही।

सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 2,75,681 इकाई रह गई। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री में जुलाई-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर छह फीसदी की गिरावट हुई।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंधन निदेशक शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा, ‘तीसरी तिमाही में हमें उम्मीद है कि त्योहारों और साल के अंत में मांग के कारण खुदरा बिक्री मजबूत रहेगी। उद्योग की थोक बिक्री खुदरा बिक्री से कम हो सकती है, ताकि नए वर्ष से पहले इन्वेंट्री को कम किया जा सके।’

उन्होंने कहा कि कंपनी नये मॉडल पेश करके खुदरा बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे विपणन अभियानों का भी समर्थन मिलेगा। टाटा मोटर्स अगले दो वर्षों में हैरियर ईवी और सिएरा ईवी सहित विभिन्न मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

चंद्रा ने कहा कि अक्टूबर में मजबूत खुदरा बिक्री के चलते कंपनी के ज्यादातर डीलरों के लिए इन्वेंट्री को 30 दिनों से भी कम करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री कम होने से डीलरों के लिए वित्तीय लागत में काफी कमी आई होगी। चंद्रा ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मुख्यधारा में लाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement