facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ford से अधिग्रहीत साणंद संयंत्र को एक-डेढ़ साल में शुरू करने की योजना- Tata Motors

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 4:28 PM IST
Tata Motors

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए अमेरिकी कंपनी फोर्ड (Ford) से अधिग्रहीत साणंद विनिर्माण संयंत्र का अगले 12-18 महीनों में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की तैयारी में है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के यात्री वाहन कारोबार प्रमुख शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि कंपनी ने गुजरात के साणंद स्थित फोर्ड संयंत्र का अगले एक-डेढ़ साल में परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी अनुषंगी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) के जरिये इस संयंत्र का अधिग्रहण पूरा किया है। इस अधिग्रहण में 726 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। फोर्ड के भारत से अपना कारोबार वर्ष 2021 में समेटने के बाद से तीन लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता वाले साणंद संयंत्र में कामकाज ठप पड़ा हुआ है।

इस दौरान टाटा मोटर्स ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए इस संयंत्र का अधिग्रहण करने का मन बनाया। फोर्ड का यह संयंत्र साणंद में स्थित टाटा मोटर्स के मौजूदा संयंत्र से सटा हुआ है। टाटा मोटर्स इसे अपने मौजूदा एवं भावी वाहनों के मंच के अनुरूप ढालने के लिए जरूरी निवेश भी करेगी।

चंद्रा ने कहा, ‘कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता करीब 50,000 वाहन मासिक की है। हम अपने दो मौजूदा संयंत्रों में भी 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इसके अलावा फोर्ड संयंत्र की क्षमता को भी बढ़ाकर 4.2 लाख इकाई सालाना किया जा सकता है।’

यह भी पढ़ें: वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भविष्य की मांग प्रभावित होगी: JLR

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स के वाहनों को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के सख्त दूसरे चरण के अनुरूप ढालने का काम तेजी से जारी है। सरकार ने इसके लिए एक अप्रैल, 2023 की समयसीमा तय की हुई है।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement