facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors Price Hike: एक बार फिर टाटा मोटर्स बढ़ाएगी पैसेंजर व्हीकल के दाम

Advertisement

1 मई से यात्री वाहनों की कीमतों में 0.6 फीसदी तक का इजाफा कर रही कंपनी

Last Updated- April 14, 2023 | 10:57 PM IST
Tata Motors- टाटा मोटर्स
BS

टाटा मोटर्स 1 मई से अपने यात्री वाहनों के दामों में लगभग 0.6 फीसदी तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। इसके साथ ही वह उद्योग की उन प्रतिस्पर्धियों में शामिल हो जाएगी, जिन्होंने वित्त वर्ष 24 की शुरुआत में इसी तरह की घोषणा की है।

टाटा मोटर्स ने तीन घोषणाओं के जरिये वित्त वर्ष 23 में यात्री वाहनों की कीमतों में 2.8 फीसदी तक का इजाफा किया है। कंपनी ने कहा कि 1 मई से कीमतों में यह ‘मामूली’ बढ़ोतरी संस्करण और मॉडल पर निर्भर करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स विनियामक परिवर्तनों और संपूर्ण इनपुट लागत में वृद्धि के कारण लागत में इजाफे का एक अच्छा-खासा हिस्सा वहन कर रही है, इसलिए इस वृद्धि के जरिये वह कुछ हिस्सा उपभोक्ता पर डालने के लिए विवश है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के अनुसार वर्ष 2022-23 में यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री 26.7 फीसदी बढ़कर 38.9 लाख वाहन से भी अधिक हो चुकी है। वित्त वर्ष 24 में वाहन उद्योग को मात्रा में पांच से सात फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है।

भारत द्वारा बीएस 6 चरण 2 नामक नए उत्सर्जन मानदंडों की दिशा में बढ़ने से टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दामों में पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी की। पिछले वित्त वर्ष के बाद से वाणिज्यिक वाहनों के मामले में यह कंपनी की चौथी दाम बढ़ोतरी थी। पहली दाम वृद्धि की घोषणा मार्च की गई थी और यह अप्रैल 2022 में प्रभावी हो गई थी। कंपनी ने जुलाई 2022 और जनवरी 2023 में दोबारा वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में इजाफा किया, जिससे कुल वृद्धि तकरीबन 12 फीसदी हो गई।

वाहन निमाताओं की लागत बढ़ी है, क्योंकि करीब तीन तिमाहियों के बाद इस्पात कंपनियों ने अनुबंध कीमतों में वृद्धि का दबाव बनाया है। इस्पात लागत का योगदान कारों और यूटिलिटी वाहनों के लिए कुल कच्चे माल की लागत में करीब आठ फीसदी, दोपहिया में सात फीसदी और सीवी में 9 फीसदी है।

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) इस्पात कीमतों में तेजी को ध्यान में रखते हुए अप्रैल-जून अनुबंधों के लिए वाहन मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ बातचीत कर रही हैं। मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) ने मार्च में कहा कि वह अप्रैल से कीमतें बढ़ाएगी, हालांकि उसने इसका खुलासा नहीं किया कि कितनी कीमत वृद्धि की जाएगी।

टाटा मोटर्स और दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि वे 5 फीसदी और 2 फीसदी तक कीमतें बढ़ाएंगी, क्योंकि नए उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए उन्हें बढ़ती लागत से जूझना पड़ रहा है। दिसंबर से मार्च तक इस्पात की हाजिर कीमतें अमेरिका में करीब 49 फीसदी, यूरोप में 22 फीसदी तक बढ़ीं। घरेलू बाजार में 12 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। जिंस कीमतें पिछले साल अप्रैल तक चढ़ी थीं और उसके बाद इनमें गिरावट आई।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement