facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors Q1FY26 result: मुनाफा 62.2% लुढ़ककर ₹4,003 करोड़ पर आया, वॉल्यूम और JLR का प्रॉफिट घटा

Advertisement

Tata Motors ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹10,587 करोड़ रहा था।

Last Updated- August 08, 2025 | 5:35 PM IST
Tata Motors

Tata Motors Q1FY26 result: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-2026 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q1FY26 में टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 62.2% लुढ़ककर 4,003 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुताबिक, सभी सेगमेंट में वॉल्यूम गिरावट, जेएलआर (JLR) के मुनाफे में कमी और बंद की गई इकाइयों की बिक्री से हुए पिछले साल के एकमुश्त लाभ के कारण बने ऊंचे आधार प्रभाव ने नतीजों को प्रभावित किया।

Tata Motors का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹1,04,407 करोड़

टाटा मोटर्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10,587 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि मौजूदा तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 1,04,407 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,07,102 करोड़ था। शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) का प्रदर्शन सभी बिजनेसों में वॉल्यूम गिरावट और खास तौर पर जेएलआर (JLR) का मुनाफा घटने से प्रभावित हुआ।

Also Read: JioBlackRock MF लाएगा नया फ्लेक्सी कैप फंड, Aladdin टेक्नोलॉजी से होगा लैस; ₹500 से कर सकते है निवेश

टाटा मोटर्स के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पीबी बालाजी ने कहा, “कड़े मैक्रो इकोनॉमिक दबावों के बावजूद, मजबूत बुनियादी कारकों की मदद से कंपनी ने मुनाफे वाली तिमाही दर्ज की है। जैसे-जैसे टैरिफ को लेकर स्पष्टता आएगी और त्योहारों की मांग बढ़ेगी, हमारा लक्ष्य प्रदर्शन में तेजी लाना और पूरे पोर्टफोलियो में फिर से रफ्तार पकड़ना है। अक्टूबर 2025 में होने वाले डिमर्जर की पृष्ठभूमि में, हमारा फोकस साल की दूसरी छमाही में मजबूत प्रदर्शन देने पर रहेगा।”

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement