facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कारोबार विभाजन के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में उठा-पटक संभव

Advertisement

नई गठित सीवी इकाई सभी नियामकों से मंजूरी मिलने के लगभग 30 दिन बाद नवंबर की शुरुआत तक सूचीबद्ध होने की उम्मीद है

Last Updated- October 01, 2025 | 9:50 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन (सीवी) और यात्री वाहन (पीवी) कारोबारों के अलग होने से इसके शेयर में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है। टाटा मोटर्स के ये दोनों वाहन कारोबारी खंड 1 अक्टूबर से अलग हो गए हैं। कंपनी का शेयर 30 सितंबर को बीएसई में कारोबार के दौरान 5.54 प्रतिशत तक उछल गया और बाद में 718.15 रुपये पर बंद हुआ था।

अब कंपनी की दो अलग-अलग सूचीबद्ध इकाइयां होंगी। सीवी कारोबार टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स (टीएमएलसीवी) का हिस्सा हो जाएगा जबकि ईवी और जेएलआर सहित पीवी कारोबार टाटा मोटर्स का हिस्सा हो जाएगा। कारोबार अलग होने से आने वाले समय में कंपनी को फायदा होगा। टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था, ‘कारोबार अलग होने से हमें बाजार के अवसरों का बेहतर लाभ उठाने में मदद मिलेगी।’

शेयर हकदारी अनुपात 1:1 होगा यानी टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के पास दोनों कंपनियों में समान हिस्सेदारी रहेगी जिससे उनका स्वामित्व अपरिवर्तित रहेगा।

जेएम फाइनैंशियल ने कहा कि टाटा मोटर्स 14 अक्टूबर 2025 की अस्थायी रिकॉर्ड तिथि के साथ एक रणनीतिक कारोबारी विभाजन से गुजरने के लिए तैयार है। विश्लेषकों ने कहा, ‘रिकॉर्ड तारीख के बाद सीवी खंड सूचीबद्ध इकाई (टाटा मोटर्स लिमिटेड) से अलग हो जाएगा जिससे शेयर में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।’

नई गठित सीवी इकाई सभी नियामकों से मंजूरी मिलने के लगभग 30 दिन बाद नवंबर की शुरुआत तक सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। सीवी कारोबार की सूचीबद्धता के बाद इसका नाम बदल कर टाटा मोटर्स लिमिटेड रख दिया जाएगा, जबकि पीवी कारोबार टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) नाम से जानी जाएगी।

इस बात पर भी नजरें टिकी होंगी कि जगुआर लैंड रोवर 31 अगस्त को साइबर हमले की घटना के बाद उत्पादन कितनी शिद्दत के साथ जारी रख सकता है। जेएम फाइनैंशियल के विश्लेषकों ने कहा कि वैसे तो अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में मांग स्थिर है लेकिन नकदी की स्थिति तो जरूर प्रभावित होगी।

जहां तक सीवी कारोबार की बात है तो नई जीएसटी दरें प्रभावी होने से छोटे सीवी खंड को लाभ मिल सकता है जहां खरीदार इनपुट-टैक्स-क्रेडिट (आईटीसी) का दावा नहीं करते हैं। जेएम फाइनैंशियल ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में दो अंक की वृद्धि होने की संभावना है जिसमें त्योहारों मांग और जीएसटी में कमी की अहम भूमिका होगी। नोमूरा  के विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को उम्मीद है कि जीएसटी में कमी से सीवी कारोबार को मदद मिलेगी क्योंकि ट्रक अधिक किफायती हो जाएंगे और माल ढुलाई कारोबार भी रफ्तार पकड़ लेगा।

नोमूरा ने कहा, ‘सीवी उद्योग के वित्त वर्ष 26 में लगभग 5 प्रतिशत अनुमानित सालाना बढ़ोतरी की संभावना है, जिसका मतलब है कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में 10 प्रतिशत सालाना वृद्धि होगी काफी जो सकारात्मक है।’

जीएसटी में कमी के बाद पीवी खंड के लिए त्योहारों की बुकिंग में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। टाटा मोटर्स ने अगले 12 महीनों में आईसीई और ईवी मॉडल सहित सात नए वाहन उतारने की योजना बनाई है। नोमूरा ने कहा, ‘दीर्घ अवधि में प्रबंधन को उम्मीद है कि वाहन उद्योग वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के 1-1.5 गुना या लगभग 6-8 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ेगा। टाटा मोटर्स  पीवी खंड मजबूत परिचालन, विविध वाहनों और जनवरी 2026 में कीमतें बढ़ाने की अपनी योजना के दम पर दीर्घ अवधि में दो अंक का एबिटा मार्जिन हासिल करना चाहती है।’

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement