facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors की मार्च में कुल घरेलू बिक्री 2 प्रतिशत बढ़कर 90,822 यूनिट रही

Advertisement

Tata Motors: घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 50,297 इकाई रही। यह पिछले साल की समान अवधि की 44,225 इकाई से यह 14 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- April 01, 2024 | 5:55 PM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मार्च में कुल घरेलू थोक बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 90,822 इकाई रही। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 89,351 बेचे थे। कंपनी के अनुसार, घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 50,297 इकाई रही। यह पिछले साल की समान अवधि की 44,225 इकाई से यह 14 प्रतिशत अधिक है।

घरेलू बाजार में पिछले महीने कुल वाणिज्यिक वाहन आपूर्ति 40,712 इकाई रही, जो मार्च, 2023 के 45,307 आंकड़ों की तुलना में 10 प्रतिशत कम है। कंपनी के अनुसार, 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में घरेलू बाजार की कुल थोक बिक्री 9,49,015 इकाई रही, जो 2022-23 के 9,31,957 इकाई से दो प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में यात्री वाहनों की बिक्री 5,73,495 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 के 5,41,087 इकाई से छह प्रतिशत अधिक है।

Also read: Hyundai ने मार्च में बेचीं 65,601 गाड़ियां, बिक्री में हुआ 7% का इजाफा

घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहन आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष में चार प्रतिशत घटकर 3,78,060 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,93,317 इकाई थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी के यात्री वाहनों (ईवी सहित) ने 5,73,495 इकाइयों की थोक बिक्री (वित्त वर्ष 2023 की तुलना में छह प्रतिशत अधिक) और वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की अधिक खुदरा बिक्री के साथ लगातार तीसरे वर्ष उच्चतम बिक्री दर्ज की।’’

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement