facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत आ रही Tesla! 20 लाख में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार, सरकार के साथ चल रही बातचीत

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि टेस्ला की कार कीमत भारत में 20 लाख रुपये से शुरू हो जायेगी।

Last Updated- July 13, 2023 | 7:16 PM IST
Tesla's CEO Elon Musk

Tesla के सीईओ ईलॉन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने भारत में अपनी फेमस कार कंपनी टेस्ला का प्लांट लगाने को लेकर निवेश के लिए मोदी सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया (ToI) की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला भारत में सालाना 500,000 इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की क्षमता वाला कार प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। सबसे बड़ी बात यह है कि टेस्ला की कार कीमत भारत में 20 लाख रुपये से शुरू हो जायेगी।

भारत को एक्सपोर्ट बेस के रूप में देख रही है टेस्ला 

बता दें कि टेस्ला का पहले से ही चीन में प्लांट है और कंपनी अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अन्य बाजारों में अपनी गाड़ियों को सप्लाई करने के लिए भारत को एक्सपोर्ट बेस के रूप में देख रही है।

एक अज्ञात सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया, “टेस्ला (Tesla) एक महत्वाकांक्षी योजना के साथ हमारे पास आया है और हमें विश्वास है कि इस बार कदम पॉजिटिव होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लोकल लेवल पर मैन्युफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट दोनों शामिल हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि चर्चा कर रहे हैं और सरकार को पॉजिटिव निष्कर्ष की उम्मीद है।

इससे पहले टेस्ला के सीईओ ने कहा था कि भारत में सौर ऊर्जा, स्थिर बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक वाहनों समेत सस्टेनेबल एनर्जी फ्यूचर की मजबूत संभावनाएं हैं।

पीएम मोदी के साथ मस्क की मुलाकात के बाद टेस्ला का यह कदम

बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क के साथ मुलकाता की थी। मुलाकात के बाद मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि वह उनके बहुत बड़े ‘फैन’ है।

मस्क ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा था कि मोदी अपने देश की बहुत परवाह करते है और उन्होंने भारत में निवेश करने के लिए कहा है।

टेस्ला के अलावा मस्क की सेटलाइट आधारित इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी स्टारलिंक (Starlink) भी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति स्थापित करने के लिए कदम उठा रही है। कंपनी ने आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए पहले ही संबंधित सरकारी नियामकों के पास आवेदन कर दिया है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement