facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla भारत में तेजी से बढ़ा रही है विस्तार, दिल्ली के एयरोसिटी में खुलने जा रहा है कंपनी का दूसरा शोरूम

Advertisement

Tesla ने हाल ही में भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के ग्राहक अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।

Last Updated- August 04, 2025 | 8:17 PM IST
Tesla
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिका की मशहूर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla भारत में अपने पैर और मजबूत कर रही है। मुंबई में पहला शोरूम खोलने के बाद अब कंपनी दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम लाने की तैयारी में है। यह नया शोरूम दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके एयरोसिटी में खुलेगा, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है। खबरों के मुताबिक, यह शोरूम 11 अगस्त को शुरू होने वाला है। Tesla ने हाल ही में भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के ग्राहक अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।

Tesla ने भारत में अपने पहले शोरूम की शुरुआत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मेकर मैक्सिटी मॉल में की थी। यहां कंपनी अपनी मॉडल वाई गाड़ियों को प्रदर्शित कर रही है, जो चीन के शंघाई प्लांट से आयात की गई हैं। Tesla ने भारत में मॉडल Y के दो वैरिएंट पेश किए हैं, जिनमें रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग-रेंज RWD शामिल हैं।

Also Read: Tesla की भारत में एंट्री से EV इंश्योरेंस सेक्टर में आएगा इनोवेशन, कस्टमर्स को मिलेंगे नए कवरेज

मॉडल Y की कीमत और खासियतें

Tesla की मॉडल वाई के रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग-रेंज वैरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है। ऑन-रोड कीमत की बात करें तो बेस मॉडल की कीमत 61.07 लाख रुपये और लॉन्ग-रेंज मॉडल की कीमत 69.15 लाख रुपये तक जाती है। रियर-व्हील ड्राइव मॉडल में 60 किलोवाट-आवर और 75 किलोवाट-आवर के दो बैटरी विकल्प ग्राहकों को मिलते हैं। 

इस गाड़ी में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो करीब 295 हॉर्सपावर की ताकत देती है। 60 किलोवाट-आवर बैटरी के साथ यह गाड़ी फुल चार्ज पर WLTP सर्टिफिकेशन के मुताबिक 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। वहीं, लॉन्ग-रेंज वैरिएंट की रेंज करीब 622 किलोमीटर तक है।  

कंपनी ने बताया कि रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की डिलीवरी तीसरी तिमाही के अंत तक शुरू हो जाएगी, जबकि लॉन्ग-रेंज वैरिएंट की डिलीवरी चौथी तिमाही में होने की उम्मीद है। Tesla का भारत में विस्तार इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नई हलचल पैदा कर रहा है, और दिल्ली का नया शोरूम कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement