facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के EV बाजार में Tesla पीछे, BYD और VinFast ने मारी बाजी; FY26 में 83% की ग्रोथ

Advertisement

टेस्ला ने जुलाई 2025 में भारत में प्रवेश किया। उसने सितंबर में डिलिवरी शुरू की। इस तरह वित्त वर्ष 2026 में 342 वाहनों की बिक्री की

Last Updated- April 08, 2026 | 9:53 PM IST
Tesla India

वित्त वर्ष 2026 में भारत का इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बाजार 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 199,923 वाहन तक पहुंच गया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 83.6 फीसदी की बढ़ोतरी है। इस बढ़ते बाजार में वियतनामी कार निर्माता विनफास्ट और चीन की बीवाईडी जैसी नई विदेशी कंपनियों ने टेस्ला इंक. को काफी पीछे छोड़ दिया है, जबकि उन्हें भी पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) की आयात संबंधित दिक्कतों और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

टेस्ला ने जुलाई 2025 में भारत में प्रवेश किया। उसने सितंबर में डिलिवरी शुरू की। इस तरह वित्त वर्ष 2026 में 342 वाहनों की बिक्री की। यह ईवी बाजार की केवल 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। विनफास्ट ने भी लगभग उसी समय बिक्री शुरू की थी। महज 12 महीने पहले ही एक नए ब्रांड के तौर पर बाजार में आई विनफास्ट ने 2,390 वाहनों की डिलिवरी की, जो टेस्ला की बिक्री से लगभग सात गुना ज्यादा है और इस तरह उसने ईवी बाजार में 1.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली।

इस बीच, बीवाईडी ने वित्त वर्ष 2026 में 5,361 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 54 प्रतिशत ज्यादा है या टेस्ला की कुल बिक्री का लगभग 15 गुना है। यह तब हुआ जब उसने अपनी ज्यादातर गाड़ियां सीबीयू (पूरी तरह से बनी हुई यूनिट) के तौर पर आयात कीं, जिन पर 100–110 प्रतिशत की ड्यूटी लगती है।

इसके विस्तार में भू-राजनीतिक तनावों की वजह से भी रुकावटें आईं, जिनमें भारत में इसके प्रस्तावित 1 अरब डॉलर के संयुक्त उपक्रम को रोक भी शामिल है। इसके बावजूद, बीवाईडी ने अपने बड़े वाहन पोर्टफोलियो जैसे एट्टो 3 और ईमैक्स 7 का फायदा उठाया, जिनकी कीमत 25–35 लाख रुपये के बीच है।

साथ ही, उसने अपने सर्विस नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया और सेमी-नॉक्ड डाउन (एसकेडी) असेंबली की संभावनाओं को तलाशने की योजना बनाई। कंपनी चेन्नई में एक छोटी फैक्टरी चलाती है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10,000–15,000 गाड़ियां है, जबकि पूरी तरह से निर्माण करने की योजनाएं अभी भी अटकी हुई हैं।

टेस्ला के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन को उसके सीमित रिटेल नेटवर्क से भी जोड़ा जा रहा है। कंपनी के अभी दिल्ली और मुंबई में सिर्फ दो शोरूम हैं, जबकि बीवाईडी के 30 से ज्यादा शहरों में लगभग 35–39 आउटलेट और विनफास्ट के 34-35 आउटलेट हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement