facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

The Big Billion Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर रिकॉर्ड 1.4 अरब ग्राहक पहुंचे

Advertisement

15 अक्टूबर तक चलने वाला टीबीबीडी 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था हालांकि वीआईपी और प्लस ग्राहकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर से ही शुरू हो गया था।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:16 PM IST
Flipkart may set up thousands of dark stores for its quick commerce service Flipkart's Dark Stores: फ्लिपकार्ट भी झटपट पहुंचाएगी सामान, Walmart की कंपनी बना रही हजारों डॉर्क स्टोर

The Big Billion Days Sale 2023: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इस साल उसके महत्त्वपूर्ण त्योहारी सीजन सेल ‘द बिग बिलियन डे’ (टीबीबीडी) के पहले सात दिनों में रिकॉर्ड 1.4 अरब ग्राहक आए। 15 अक्टूबर तक चलने वाला टीबीबीडी 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था हालांकि वीआईपी और प्लस ग्राहकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर से ही शुरू हो गया था। कंपनी ने कहा कि इस त्योहारी सीजन सेल को लाखों ग्राहकों और विक्रेताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्याधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘इस साल के ‘द बिग बिलियन डे’ को ग्राहकों और देश भर में विक्रेताओं के हमारे व्यापक नेटवर्क दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला में 1 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। हमने अपने किराना कार्यक्रम का विस्तार करके भारतीय खुदरा परिवेश के एक और स्तंभ को मजबूत किया और इस वर्ष टीबीबीडी के शुरुआती दिनों में इन भागीदारों ने 40 लाख से धिक सामान पहुंचाए।’

स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और घरेलू उपकरणों की पसंद इस साल पूरे भारत में एक मजबूत प्रवृत्ति का संकेत देती है। टेलीविजन, ऑडियो डिवाइस, स्मार्टफोन और श्रृंगार उत्पाद भी शीर्ष विकल्प थे।

सामानों की डिलिवरी अंडमान, ह्युलिआंग (अरुणाचल प्रदेश), चोगलमसर (लदाख), कच्छ (गुजरात) और लोंगेवाला (राजस्थान) जैसे सुदूर क्षेत्रों तक की गई है। पिछले वर्षों के टीबीबीडी की तुलना में इस वर्ष महिला विशमास्टर्स का सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भी देखी गई। फ्लिपकार्ट के किराना भागीदारों ने टीबीबीडी’23 के पहले 4 दिनों में 40 लाख से अधिक पैकेट ग्राहकों तक पहुंचाए हैं।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement