facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2014 में देखा था सपना, अब होगा पूरा; Hero Motocorp इस दिन से ब्राजील में भरेगी फर्राटा

Advertisement

19 अगस्त को, BSE पर कंपनी के शेयर की कीमत 1.19 प्रतिशत बढ़कर 5186.60 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई।

Last Updated- August 19, 2024 | 8:48 PM IST
Hero MotoCorp

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही ब्राजील में फर्राटा भरने की तैयारियों कर रही है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल की शुरुआत में ब्राजील में ऑपरेशन शुरू करने की योजना बनाई है। मई में, कंपनी ने कहा था कि वह ब्राजील में एक यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है जो दोपहिया वाहनों, उनके विभिन्न पार्ट्स और सहायक उपकरण (accessories) के निर्माण और वितरण में शामिल होगी।

NSE पर लगभग 2% चढ़कर Hero Motocorp का शेयर इंट्राडे हाई पर पहुंचा

19 अगस्त को, BSE पर कंपनी के शेयर की कीमत 1.19 प्रतिशत बढ़कर 5186.60 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर की कीमत 1.87 प्रतिशत बढ़कर 5,224 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई। हालांकि कारोबार के अंत में शेयरों में मामूली गिरावट आई और यह 1.21 फीसदी की बढ़त लेकर 5,190 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

2014 से ब्राजील के बाजार में कदम रखना चाहती थी हीरो

मार्केट शेयर के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को सूचित किया कि वह वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में ब्राजील में ऑपरेशन शुरू करेगी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हीरो ने मूल रूप से 2014 में ब्राजील के बाजार में प्रवेश करने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन यह योजना तब स्थगित कर दी गई जब ब्राजील सरकार ने पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण वाले ईंधन पर जोर दिया।

Also read: Ola Electric का शेयर 10% उछला, लगा अपर सर्किट; निवेशकों को मिला 92% का दमदार रिटर्न

Hero Motocorp की फाइनेंशियल हेल्थ

कंपनी का Q1FY25 में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 36 प्रतिशत बढ़कर 1,122.63 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 824.72 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि मजबूत बिक्री, ग्रामीण बाजार में सुधार और 125cc सेगमेंट में Xtreme 125R जैसे नए लॉन्च से प्रेरित थी।

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 16 प्रतिशत बढ़कर 10,144 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 8,767 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement