facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mercedes-Benz के विभिन्न मॉडलों की कीमत 12 लाख रुपये तक बढ़ेगी

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 4:26 PM IST
Mercedes Benz

कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने विभिन्न कार मॉडलों की कीमतों में दो से 12 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कीमतें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी।

कंपनी तीन महीनों में दूसरी बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही है। कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में एक अप्रैल, 2023 से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी यूरो की विनिमय दर पर नजर रखे हुए है और पिछले कुछ महीनों में रुपया इसकी तुलना में कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा, “अक्टूबर में एक यूरो लगभग 78-79 रुपये का था, जो अब 87 रुपये है। इससे दबाव बढ़ रहा है और अगर हम ऐसा कदम नहीं उठाते हैं तो भारत में हमारा व्यापार प्रभावित होगा।”

ऐसे में अप्रैल से कंपनी की ‘ए-क्लास लिमोजिन’ की कीमत दो लाख रुपये तक बढ़ जाएगी और ‘जीएलए एसयूवी के एस 350डी लिमोजिन’ की कीमत सात लाख रुपये बढ़ेगी। ‘मर्सिडीज मेबैक एस 580’ के दाम 12 लाख रुपये बढ़ जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement