facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp पर बदल जाएगा चैंटिग का अंदाज, आने वाला है वीडियो मैसेज फीचर

Advertisement

शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर की मदद से मैसेजिंग ऐप बेहतर कम्यूनिकेशन सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है।

Last Updated- June 14, 2023 | 2:11 PM IST
WhatsApp voice chat
Pexels

WhatsApp पर चैंटिग का अंदाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। WhatsApp एक कमाल का फीचर रॉल-आउट करने जा रहा है। इस फीचर के लिए यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS और Android यूजर्स के लिए वीडियो मैसेज फीचर को लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ लकी यूजर्स के लिए रॉल-आउट कर दिया है। टैक्स और ऑडियो के बाद अब यूजर्स शॉर्ट वीडयों के रूप में भी मैसेज भेज सकेंगे।

बेहतर होगा कम्यूनिकेशन

WhatsApp अभी इस नए शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर को डेवलप कर रहा है। हालांकि यह फीचर WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रॉल-आउट हो चुका है। इस फीचर के पूरी तरह से रॉल-आउट होने के बाद WhatsApp के तकरीबन 2.24 बिलियन यूजर्स चैट के दौरान अपने कॉनटेक्ट को 60 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर की मदद से मैसेजिंग ऐप बेहतर कम्यूनिकेशन सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है।

ऐसे करेगा काम

बता दें कि WhatsApp पहले से ही लॉग वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके लिए पहले वीडयो को सेव करना पड़ता है। इसके बाद ही वीडियो को शेयर किया जा सकता है। इसके विपरीत शॉर्ट वीडियो मैसेज को सेंड करना आसान और फास्ट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक चैट में माइक आइकन की ही तरह कैमरा आइकन दिया जा सकता है, जिस पर क्लिक करके शॉर्ट वीडियो मैसेज को सीधे चैटिग के दौरान ही शेयर किया जा सकता है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा वीडियो मैसेज फीचर

लेटेस्ट रिकॉर्डेड वीडियो और पुरानी रिकॉर्डेड वीडियो में अंतर पहचानने के लिए एक आइकन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो मैसेज रिसीव करने वाले यूजर को यह पता चल जाएगा की शॉर्ट वीडियो मैसेज अभी रिकॉर्ड किया गया है या पहले से रिकॉर्डेड था। टैक्स मैसेज की ही तरह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वीडियो मैसेज के लिए भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेगी। इसके लिए एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement